
एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकर भारतीय बाजार में नोकिया फोन को लॉन्च कर ही दिया। नोकिया फोन का इंतजार भारतीय उपभोक्ता काफी लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी ने एक साथ 3 फोन लॉन्च किया है जिनमें सबसे सस्ता नोकिया 3 है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 9,499 रुपये है। इस बजट में फोन की कड़ी चुनौती शाओमी रेडमी 4 से है जिसे कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नोकिया 3 इतना दमदार है कि शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने मकें सक्षम है या फिर इस बजट में लोगों को शाओमी पर ही अपना भरोसा कायम रखना चाहिए।
स्टाइल व लुक
शाओमी रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है यह आपको प्रीमियम क्वॉलिटी का अहसास कराने में सक्षम है। इसके कोनें कर्व हैं और जिसकी वजह से पकड़ने में अच्छा लगता है। फोन की बिल्ट क्वॉलिटी बहुत ही अच्छी है। कॉम्पैक्ट दिखने वाला यह फोन आसानी से हथेली में आने सक्षम है। कुल मिलकार यह फोन आपको पहली झलक में ही आकर्षित करने का दम रखता है।

नोकिया 3 की बॉडी मैटल और पॉलीकार्बोनेट से बनी है। मैटल का फ्रेम उपयोग किया गया है जबकि बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट का दिया गया है। फोन के साइट कर्व्ड है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाते हैं। फोन देखने में अच्छ है लेकिन रेडमी 4 के बराबर नहीं कहा जा सकता।
जानें नोकिया 6 की 20 बड़ी बातें, क्यों खास है यह फोन
स्क्रीन व डिसप्ले
रेडमी 4 में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280X720 पिक्सल है और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसी वजह से इसका अहसास बेहद ही शानदार लगा। स्क्रीन कोटेड है लेकिन कंपनी ने नाम नहीं बातया।

वहीं नोकिया 3 में 5-इंच की 2.5डी कर्व्ड आइपीएस स्क्रीन गई है। इसका भी स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (720×1280 पिक्सल) है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है जो इसे सुरक्षित रखता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि नोकिया 3 डिसप्ले के मामले में रेडमी पर थोड़ा भारी पड़ता है।
प्रोसेसर
शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। एड्रीनो 505 जीपीयू मिलेगा। अर्थात बेहतर प्रोसेसिंग के साथ में आप शानदार गेमिंग का अहसास भी कर सकते हैं।

नोकिया 3 को कंपनी ने मीडियाटेक 6737 चिपसेट पर पेश किया है और बेहतर प्रोसेसिंग के लिए 1.3गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली—टी720एमपी2 जीपीयू दिया गया है। प्रोसेसर के मामले में रेडमी 4 आगे है।
वीवो वाई66 रिव्यू: स्टाईल, परफॉर्मेंस और फीचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकिन थोड़ा महंगा
रैम व मैमोरी
शाओमी रेडमी 4 को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है। इसका जीबी रैम मॉडल नोकिया 3 के बजट में उपलब्ध है। 3जीबी रैम के साथ इस फोन में आपको 32जीबी की मैमोरी मिलेगी।
नोकिया 3 में 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है जहां आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में आप देख सकते हैं कि नोकिया का यह फोन शाओमी रेडमी 4 से काफी पीछे है।
कैमरा
शाओमी रेडमी 4 में आपको 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिलेगा। कैमरे के साथ पीडीएएफ तकनीक है तो तेजी से फोकस के लिए जाना जाता है। वहीं फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

नोकिया 3 में फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 8-मेगापिक्सल दिया गया है। ऐसे में आप कह सकते हैं कि रियर कैमरे में शाओमी आगे है तो फ्रंट कैमरा नोकिया का बेहतर है। हालांकि एक बाद ध्यान देने लायक है कि कैमरा के मामले में शुरू से ही नोकिया का सानी कोई नहीं रहा है।
सॉफ्टवेयर
रेडमी 4 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है। हालांकि कंपनी ने इसे 7.0 नुगट का अपडेट देने के लिए कहा है।
वहीं नोकिया 3 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसमें आपको स्टॉक एंडरॉयड मिलेगा जो आपको शाओमी के मीयूआई से कहीं बेहतर कहा जा सकता है। इसके साथ ही इसे आगे भी अपडेट मिलेगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि नोकिया रेडमी 4 से काफी आगे है।
कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4 में दोहरा सिम सपोर्ट है। फोन का दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है और आप मैमोरी कार्ड या फिर सिम में से किसी एक का ही उपयोग कर पाएंगे। वहीं डाटा के लिए इसमें 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

नोकिया 3 डुअल सिम सपोर्ट है। इसमेंं दोहरा सिम के साथ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट अलग से दिया गया है। दोनों सिम में आप 4जी का उपयोग कर सकते हैं। वहीं इसमें भी वोएलटीई सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी
शाओमी रेडमी 4 में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं नोकिया 3 में 2,650 एमएएच की बैटरी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि नोकिया 3 काफी पीछे है। हालांकि एक बात यहां ध्यान देने लायक है कि नोकिया फोंस में बैटरी आॅप्टिमाइजेशन शुरू से ही बेहतर होते हैं।
निष्कर्ष
नोकिया 3 की कीमत 9,499 रुपये है। वहीं शाओमी रेडमी 4 के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे। सॉफ्टवेयर और सिम कनेक्टिविटी में नोकिया आगे है लेकिन लुक, बैटरी और हार्डवेयर सहित अन्य फीचर्स में आगे है। ऐसे में सभी पक्षों पर नजर डालें तो कह सकते हैं कि शाओमी रेडमी 4 ज्यादा बेहतर डिवाइस है और यदि आॅनलाइन खरीदारी करते हैं तो रेडमी 4 आपके लिए बेहतर आॅप्शन है लेकिन आॅफलाइन के लिए नोकिया एक दमदार फोन कहा जा सकता है।




















