
कम कीमत और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो शाओमी के स्मार्टफोन्स इसमें सबसे ऊपर आते हैं। लो बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी 4 भारतीय यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि यह फोन अब तक सिर्फ फ्लैश सेल के माध्यम से ही कंपनी की वेबसाइट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होता था। लेकिन यूजर्स में इस फोन की दिवानगी को देखते हुए शाओमी इंडिया ने निर्णय लिया है कि अब यह फोन दोनो वेबसाइट्स पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा।
आज लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, यहां देखें लाईव ईवेंट
जी हां शाओमी रेडमी 4 को खरीदने के लिए आपको न तो किसी फ्लैश सेल का इंतजार करना पड़ेगा और न ही लंबी कतार में लगना होगा। शाओमी का यह हिट फोन अब ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। शाओमी इंडिया तथा अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर कंपनी की ओर से सेल के लिए लिस्ट किया जा चुका है। आपको बता दें कि अभी रेडमी 4 का सिर्फ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही ओपन सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।
#Redmi4 (4GB+64GB variant) now available at ALL the times on https://t.co/lzFXOcGyGQ & @amazonIN. Buy your favourite phone now ? @RedmiIndia
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) August 23, 2017
शाओमी रेडमी 4 की बात की जाए तो इसे फुल मैटल डिजाइन में पेश किया गया है तथा फोन में 5-इंच की 2.5डी एचडी कर्व्ड डिसप्ले है। यह फोन 1.4गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,100 एमएएच बैटरी मौजूद है।
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया 6, जानें इस फोन को कब, कहां और कैसे खरीदें
शाओमी रेडमी 4 के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत रुपये है। शओमी इंडिया से इस फोन को खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें) तथा अमेज़न इंडिया के माध्यम से यह स्मार्टफोन पाने के लिए (यहां क्लिक करें)


















