
Oneplus 9 Pro फिलहाल अपने लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इसे पिछले साल लॉन्च किया था जहां इसकी कीमत 64,999 रुपये रखी गई थी। परंतु अब आप इस दमदार फोन को सिर्फ 45,749 रुपये में खरीद पाएंगे। यह ऑफर अमेजन द ग्रेट इंडिया फ्रीडम सेल के दौरान उपलब्ध है जहां सबसे कम कीमत पर फोन को लिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 48 MP का हैसल ब्लड कैमरा और 12 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन किसी भी फोन को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है।
Oneplus 9 Pro के ऑफर्स
Oneplus 9 Pro के ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताएं तो इस फोन को कंपनी ने 64,999 रुपये में लॉन्च किया था। परंतु फिलहाल यह ऑनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया पर 15,000 रुपये की छूट के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही कंपनी SBI क्रेडिट कार्ड पर 4,250 रुपये का अतिरिक्त छूट दे रही है। ऐसे में आप इस फोन को सिर्फ 45,749 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि इसके अलावा भी कई ऑफर्स हैं जैसे कि अमेजन पे और ICICI कार्ड से पेमेंट पर आपको 300 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। वहीं ईएमआई पर लेने पर 1,250 रुपये की छूट दी जा रही है। परंतु सबसे बड़ा ऑफर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड पर ही है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 18,699 रुपये में मिल रहा Oneplus का यह दमदार फोन, 5G है और गेमिंग में भी है तगड़ा
Oneplus 9 Pro के स्पेसिफिकेशन
Oneplus 9 Pro को कंपनी ने 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। यह फोन डिसप्ले के लिए LTPO टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और इसमें आपको फ्लूड AMOLED पैनल देखने को मिलेगा। वहीं यह 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ एचडीआर 10 प्लस भी सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पर आपको कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिल जाती है।

रही बात परफॉर्मेंस की तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है जो कि 2.84GHz तक के मैक्सिमम क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। वहीं आपको 8GB और 12GB की रैम मैमोरी मिल जाती है और स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते
रही बात कैमरे की तो वनप्लस 9 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट है जिसका मैन कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है कंपनी ने 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर का उपयोग किया है। यह कैमरा हैसल ब्लड सर्टिफाइड है जो कि फोटोग्राफी के लिए खास माना जाता है। वहीं दूसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और चौथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप की बात करें तो इसमें 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है। यह फोन 5जी से लैस है।










