
Infinix काफी समय से इंडिया मोबाइल मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए कम कीमत में नए-नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। Transsion Holdings के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज बजट कैटेगरी के अंदर नया Smartphone लॉन्च किया है। इस Mobile Phone को कंपनी ने Infinix Smart 6 HD के नाम से पेश किया है। आइए आगे आपको इस Budget Smartphone के की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं।
Infinix Smart 6 HD Price और Sale
Infinix Smart 6 HD भारत में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसकी कीमत 6,799 रुपये है और यह तीन कलर – एक्वा स्काई, फोर्स ब्लैक और ओरिजिन ब्लू में पेश किया गया है। साथ ही डिवाइस की सेल ई-कॉर्मस वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर August 12 से शुरू होगी। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 12 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Infinix Smart 6 HD की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन 6.6 इंच के टीएफटी एलसीडी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दी गईहै। इतना ही नहीं डिसप्ले 1600 x 720 पिक्सल का एचडी+ रिजोल्यूशन और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 एसओसी है। चिपसेट को PowerVR GE8320 GPU और 2GB RAM के साथ जोड़ा गया है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 32GB की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट 6 एचडी बॉक्स Android 11 गो वर्जन पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: 13GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Infinix Hot 12 Pro, जानें सबकुछ
फोटोग्राफी के लिए फोन में पीछे की तरफ चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है। इसमें सिंगल कैमरा सेंसर और मॉड्यूल के अंदर एक एलईडी फ्लैश है। ट्रिपल-कैमरा सेटअप की तरह दिखने के लिए कैमरा मॉड्यूल के अंदर दो और डमी कटआउट भी हैं। स्मार्ट 6 एचडी में 8MP का रियर कैमरा सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए वाटर-ड्रॉप नॉच में 5MP का फ्रंट कैमरा है। इतना ही नहीं स्मार्ट 6 एचडी में माइक्रो-यूएसडी पोर्ट के माध्यम से 5W चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यह 3.5 मिमी हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर और डुअल-सिम के लिए सपोर्ट के साथ आता है।













