
Realme ने अपना नए ज़माने का इंटरटेनमेंट ( Naye Zamane ka Entertainment ) स्मार्टफोन आज भारत में पेश कर दिया है। यह नया मोबाइल फोन कंपनी की ‘सी’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो Realme C33 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। 50MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च हुआ यह Cheap Realme Smartphone है जिसके Price व Specifications की डिटेल्स आगे दी गई है।
Realme C33 Price
सबसे पहले रियलमी सी33 प्राइस की ही बात करें तो यह मोबाइल फोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के पहले वेरिएंट में 3GB RAM + 32GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 8,999 रुपये है। इसी तरह Realme C33 4GB RAM + 64GB Storage 9,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च हुआ है। रियलमी सी33 की पहली सेल 12 सितंबर की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी जहां इसे Aqua Blue, Night Sea और Sandy Gold कलर में खरीदा जा सकेगा

Realme C33 Specifications
रियलमी सी33 स्मार्टफोन 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 88.7% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व 16.7एम कलर जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

Realme C33 नए एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 1.82गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन माली जी57 जीपीयू सपोर्ट करता है। भारत में रियलमी सी33 को 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी33 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.8 अपर्चर वाला 0.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं Realme C33 5MP Selfie Camera सपोर्ट करता है।

डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में 3.5एमएम जैक व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साईड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रियलमी सी33 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 37 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।












