सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के साथ 2024 में लॉन्च हो सकती है Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार, जानें खूबियां

Xiaomi की अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की रेंज, टॉप स्पीड और दूसरे स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आई है।

Join Us icon

Xiaomi को लेकर खबर है कि कंपनी इन दिनों 4 डोर इलेक्ट्रिक व्हीकल को डेवलप कर रही है। यह इलेक्ट्रिक कार सेल्फ ड्राइविंग कैपेबिलिटीज के साथ साल 2024 में ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगी। Xiaomi के सीईओ ली जू ने बताया कि उनकी कंपनी जल्द ही ओटोमेटिव स्पेस में 4-डोर सेडान के साथ एंट्री करने वाली है। यह कार इन-हाउस सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश की जाएगी। योजनाएं आगे बढ़ती दिख रही हैं, क्योंकि कंपनी चीन में अपने कारखाने में कार का निर्माण करने की उम्मीद करती है। इस कदम के साथ, Xiaomi को ऑटोमोटिव उद्योग में प्रवेश करने वाले OEM के विशेष वर्ग में शामिल होने की उम्मीद है।

शाओमी की सेल्फ़ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार को लेकर चल रही योजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ते दिख रही हैं। कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार को अपनी ही फ़ैक्ट्री में मैन्यूफ़ैक्चरिंग करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है।इसके साथ ही शाओमी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की टॉप क्लास कंपनियों के साथ एक्लक्लूसिव पार्टनरशिप पर भी काम कर रही है।

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार की कीमत

Xiaomi इससे पहले BAIC के साथ पार्टनरशिप में में अपने व्हीकल के प्रोडक्शन पर काम करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि दोनों कंपनियों के बीच बात नहीं बनी और चाइनीज़ कंपनी अब ख़ुद के दम पर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने जा रहा है। Xiaomi का ऑटोमोटिव प्लांट चीन के यिजुआंग में स्थित है और कंपनी की इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 150,000 युआन (क़रीब 21,655 डॉलर) हो सकती है।

electric-car-xiaomi

क्या है Xiaomi Pilot?

इसके साथ ही Xiaomi की सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नलॉजी वाली नई कार भी लॉन्च करेगी। फ़िलहाल इस कार को Xiaomi Pilot कहा जा रहा है। यह कार LIDAR पर आधारित है और इसमें Xiaomi की मौजूदा AT128 हाइब्रिड सॉलिड-स्टेट रडार सिस्टम भी होगा। इस कार में व्यूइंग एंगल और दूसरे सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट के साथ साथ बेहतर और एडवांस सेल्फ़ ड्राइविंग सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा itel का अपकमिंग स्मार्टफोन, ऐसा होगा डिजाइन

शाओमी की पहली ईवी कार

Xiaomi फिलहाल अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की रेंज, टॉप स्पीड और दूसरे स्पेसिफिकेशन्स को लेकर चुप है। फिलहाल यह भी साफ नहीं है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार चाइना लॉन्च के कितने दिनों बाद ग्लोबल मार्केट में दस्तक देगी। ईवी इंडस्ट्री काफ़ी कॉम्पेटिव है। चाइनीज़ कंपनियों के आने से यह मार्केट और भी दिलचस्प हो गया है। ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में तेज़ी आने की उम्मीद है। शाओमी ने फिलहाल अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने को लेकर कोई टाइम लाइन शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि कंपनी 2024 में पहली ईवी को लॉन्च कर सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here