
नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global ने आज भारतीय बाजार में नया नोकिया टैबलेट डिवाईस पेश किया है। यह टैब Nokia T10 नाम के साथ लॉन्च हुआ है जिसकी शुरूआती कीमत सिर्फ 11,799 रुपये है। 8” HD display वाले नोकिया टी10 टैबलेट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस व सेल से जुड़ी डिटेल्स आगे दी गई है।
Nokia T10 Price
सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो फिलहाल Nokia T10 (WiFi) मॉडल ही कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया है जो दो वेरिएंट्स में आया है। टैबलेट के बेस वेरिएंट में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 11,799 रुपये है। इसी तरह Nokia T10 4GB RAM + 64GB Storage 12,799 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी Nokia T10 (LTE + Wi-Fi) भी जल्द ही मार्केट में लेकर आएगी।

Nokia T10 Specifications
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया टी10 टैबलेट 16:10 आस्पेक्ट रेशिया पर पेश किया गया है जो 800 x 1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8 इंच की लार्ज डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस डिवाईस की स्क्रीन को मजबूती प्रदान करने के लिए ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। बता दें कि Nokia T10 पॉलीकार्बोनेट बॉडी पर बना है तथा इसे आईपीएक्स2 रेटिंग प्राप्त है। यानी यह टैबलेट पानी की फुहारों में भी सुरक्षित रहता है। यह भी पढ़ें: Exclusive – Redmi Pad 4G की फुल स्पेसिफिकेशन्स, इमेज और कलर लीक
Nokia T10 एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आया है। यानी जल्द ही इसे Android 13 और फिर आगे Android 14 की अपडेट भी पहले मिल जाएगी। यह एक 4जी टैबलेट है जो Unisoc T606 चिपसेट पर प्रोसेसर करता है। इस डिवाईस में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल सेंसर है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैबलेट डिवाईस 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। नोकिया ने फिलहाल अपने इस टैबलेट डिवाईस की बैटरी पावर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन नोकिया टी10 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।


















