
Nokia G11 Plus India Launch: HMD Global ने आज नोकिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन नोकिया जी11 प्लस इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह नोकिया मोबाइल 50MP Camera, 90Hz Display, 4GB RAM और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है तथा Nokia G11 Plus Price 12,499 रुपये है। इस कीमत में यह नोकिया फोन OPPO A17 और Vivo Y16 को सीधी चुनौती देता है। नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आगे दी गई है।
Nokia G11 Plus
नोकिया जी11 प्लस के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.517 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस नोकिया फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। Nokia G11 Plus पॉलीकॉर्बोनट बॉडी पर बना है जिसका डायमेंशन 8.55×164.8×75.9एमएम और वज़न 192ग्राम है।

Nokia G11 Plus एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आया है। यानी बेहद जल्द यह नोकिया मोबाइल एंड्रॉयड 13 पर भी अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट मौजूद है। नोकिया जी11 प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन में 512जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Lava का फोन, चाइनीज Realme – Redmi को देगा टक्कर
नोकिया जी11 प्लस फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नोकिया मोबाइल फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Nokia G11 Plus एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन आईपी52 रेटिंग के साथ आया है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। पावर बैकअप के लिए नोकिया जी11 प्लस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। नोकिया जी11 प्लस को 12,499 रुपये की कीमत पर Lake Blue और Charcoal Grey कलर में खरीदा जा सकता है।





















