Samsung Galaxy A04e हुआ लॉन्च, इस सस्ते स्मार्टफोन में है 4GB RAM, 13MP Camera और 5,000mAh Battery

Join Us icon

Samsung Galaxy A04e Launch: सैमसंग ने पिछले महीनों में अपनी गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के तहत Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04s स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। वहीं अब इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए कंपनी एक और नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy A04e लेकर आई है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई स्मार्टफोन ऑफिशियल हो गया है जो 13MP Camera, 4GB RAM, MediaTek Helio G35 और 5000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A04e

सैमसंग गैलेक्सी ए04ई स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो एलसीडी ​पैनल पर बनी है। सैमसंग ने इस फोन स्क्रीन को इनफिनिटी ‘वी’ नाम दिया गया है जिसके तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। इस सैमसंग स्मार्टफोन का डायमेंशन 164.2 x 75.9 x 9.1एमएम और वज़न 188ग्राम है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details

Samsung Galaxy A04e एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई कोर 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन आईएमजी पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए04ई 4जीबी तक की रैम और 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: 10 हजार की रेंज में लॉन्च हुआ 64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी वाला सस्ता Samsung Galaxy M32 Prime Edition

फोटोग्राफी के लिए इस सैमसंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 2.2/अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A04e launched know price specifications camera processor battery ram storage details

Samsung Galaxy A04e डुअल ​सिम सपोर्ट करता है और 4जी एलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इस मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए04ई स्मार्टफोन को Black, Orange Copper और Light Blue कलर में लॉन्च किया है जिसकी कीमत का खुलासा आने वाले दिनों में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here