13GB RAM की ताकत वाला सस्ता 5जी फोन Infinix ZERO 5G 2023 हुआ लॉन्च, देखें कैसी है स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

Infinix ZERO 5G 2023 स्मार्टफोन पिछले महीने सामने आया था जहां कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह इनफिनिक्स मोबाइल फुल डिटेल्स के साथ लिस्ट कर दिया गया था। वहीं आज इनफिनिक्स ने अपने इस नए मोबाइल फोन ज़ीरो 5जी 2023 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 50MP Camera, 8GB RAM, MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट और 33W 5,000mAh Battery की पावर से लैस Infinix ZERO 5G 2023 $239 में लॉन्च हुआ है तथा यह प्राइस 19,400 रुपये के करीब है।

Infinix ZERO 5G 2023 Price

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 को सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोेरेज दी गई है। Infinix ZERO 5G 2023 ग्लोबल मार्केट में 239 डॉलर में लॉन्च हुआ है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 19,400 रुपये के करीब है। इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन बाजार में Pearl White, Coral Orange और Submariner Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

50MP Camera Phone Infinix ZERO 5G 2023 launched know price and specifications details

Infinix ZERO 5G 2023 Specifications

इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन 6.78 इंच की लार्ज डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन पर काम करती है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है। यह फोन की थिकनेस 8.9एमएम है तथा वज़न 201 ग्राम है।

50MP Camera Phone Infinix ZERO 5G 2023 launched know price and specifications details

Infinix ZERO 5G 2023 एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो एक्सओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर रन करता है। यह इनफिनिक्स फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 5 जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक के साथ काम करता है। जरूरत पड़ने पर यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन 13जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। इस फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

Infinix ZERO 5G 2023 launched Price and specifications officially announced

फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Infinix ZERO 5G 2023 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Infinix ZERO 5G 2023 launched Price and specifications officially announced

Infinix ZERO 5G 2023 डुअल सिम फोन है जो 5जी और 4जी दोनों पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स ज़ीरो 5जी 2023 मोबाइल फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here