कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

Join Us icon

जरा सोचिए आपके स्मार्टफोन की बैटरी कुछ ही सेकेंड में फुल चार्ज हो जाए और एक बार चार्ज होने पर आपके पूरे सप्ताह चार्जर की जरूरत ही न पड़े तो कैसा हो..? यकिनन आप चाहेंगे कि काश ऐसा सच हो जाए। तो आपको बता दें जल्द ही ऐसा दिन आ सकता है जब आप फोन चार्ज करने की टेंशन को ​अलविदा कह देंगे। और आपको यह जानकर खुशी होगी कि ऐसी अनोखी बैटरी बनाने वाली टीम का एक सदस्य भारतीय है।

31 अगस्त को लॉन्च होगा एलजी वी30, 6जीबी रैम से लैस हो सकता है यह फोन

अमेरिकन कैमिकल सोसाइटी नैनो ने अपने पब्लिकेशन में इस बात का दावा किया है कि एक ऐसे कपैसिटर यानि ​इलेक्ट्रिक एनर्जी को संरक्षित रखने वाले संयंत्र का इजाद किया गया है जिसे 30,000 से ज्यादा दफा चार्ज किया जा सकता है। यह कपैसिटर ऐसे खास 2डी मैटेरियल से बना है जो कुछ ही सेंकेड में चार्ज होने पर अपनी सेव की गई पावर दूसरें डिवाईसेज़ में ट्रांसफर कर सकते हैं।

chager

यूनिर्वसिटी आॅफ सेंट्रल फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों की टीम ने इस अनूठी तकनीक की खोज की है। और अब इनका प्रयास है कि जल्द ही इस कपैसिटर को स्मार्टफोन्स के अनुरूप आकार दिया जाए, जिससे की यह मोबाईल बैटरी के स्थान पर यूज़ किया जा सके।

सैमसंग गैलेक्सी नोट8 23 अगस्त को सकता है लॉन्च

अगर यह तकनीक स्मार्टफोन को सपोर्ट कर लेती है तो समझिए स्मार्टफोन्स को चार्जर की जरूरत ही नहीं होगी। कुछ ही सेकेंड्स में यूजर अपना फोन फुल चार्ज कर लेंगे और फिर बैटरी की पावर पर आपका स्मार्टफोन एक हफ्ते तक रन कर पाने में सक्षम होगा। बहरहाल इस तकनीक पर अभी कार्य जारी है।