
गड़े मुर्दे उखाड़ना.. यह कहावत तो लगभग सभी इंडियन्स से सुनी होगी। मतलब पुरानी बीती या भूली हुई बात को फिर से उठाना और नये सिरे से चर्चा करना। इन दिनों दिग्गज़ विदेशी टेक कंपनियों को भी यह कहावत अच्छे से समझ आ रही है। हाल ही में Samsung पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें कंपनी पर पिछले साल Samsung Galaxy S20 सीरीज़ में खराब क्वॉलिटी वाला कैमरा ग्लास का यूज़ करने का आरोप लगा था। वहीं अब दूसरी बड़ी कंपनी Apple पर भी दो साल पुराने हादसे के चलते अदालत में मुकदमा दर्ज हो गया है।
Samsung की तरह Apple का यह मामला भी अमेरिका का है जहां टेक्सॉस क्षेत्र में रॉबर्ट फ्रैंकलिन नाम के व्यक्ति ने एप्पल कंपनी को दो साल पुरानी बात के लिए कोर्ट में घसीटा है। एप्पल कंपनी पर मोबाइल फोंस में डिफेक्टिव बैटरी यूज़ किए जाने और वारंटी नियमों का उल्लंघन किए जाने के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि सैमसंग कंपनी पर भी डिफेक्टिव मैटेरियल यूज़ करने और वारंटी रूल को तोड़ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
iPhone 6 में लगी थी आग
Apple पर दर्ज हुए इस कोर्ट केस का मामला दरअसल दो साल पहले वर्ष 2019 में iPhone 6 में लगी आग से जुड़ा है। रॉबर्ट नाम के व्यक्ति ने शिकायत लिखाई है कि साल 2018 में उसने एक iPhone 6 खरीदा था, जिसमें कंपनी ने डिफेक्टिव बैटरी का इस्तेमाल किया था। रिपोर्ट के अनुसार फोन खरीदने के अगले ही साल 2019 में रॉबर्ट अपने आईफोन 6 मॉडल में गाने सुन रहा था और इसी दौरान फोन में आग लग गई तथा वह यूजर के मुंह के पास ही ब्लास्ट हो गया।

iPhone 6 यूजर के अनुसार हादसे में उस यूजर को काफी चोट भी आई थी तथा उसकी कलाई और आंख घायल हो गई थी। रिपोर्ट में रॉबर्ट ने लिखवाया है कि उसे चोट लगने की वजह से फाइनेंशियल नुकसान भी झेलना पड़ा था और यह सब Apple कंपनी के खराब प्रोडक्ट की वजह से ही हुआ था। कोर्ट में शिकायत की गई है कि एप्पल ने फोन में खराब कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया था और कंपनी ने वारंटी नियम का उल्लंघन करते हुए किसी भी तरह का हर्जाना भी नहीं भरा है।
यह भी पढ़ें : गर्मी के मौसम में Phone Heating को न करें इग्नोर, छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
Samsung फोन का कैमरा अपने आप टूटा
सैमसंग वाले केस की बात करें तो इस कंपनी पर आरोप लगा है कि सैमसंग की सीरीज़ गैलेक्सी एस20 में खराब क्वॉलिटी वाले कैमरा ग्लास का यूज़ किया है। ये लो क्वॉलिटी वाले डिफेक्टेड कैमरा ग्लास सभी मॉडल्स में इस्तेमाल हुआ है। कोर्ट में दायर केस के कहा गया है कि सैकड़ों ऐेसे यूजर्स है जिन्हें डिफेक्टेड कैमरा ग्लास वाले फोन बेचे गए हैं जो यूज़ के कुछ ही दिनों बाद अपने आप टूट गए हैं। कई केस ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें बैक कवर से प्रोटेक्ट किए जाने के बावजूद यह ग्लास ब्रेक हो गया है।
Samsung पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि कंपनी ने कंज्यूमर-प्रोटेक्शन कानूनों का उल्लंधन किया है। 27 अप्रैल को न्यू जर्सी के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दर्ज हुए केस में दलील दी गई है कि सैमसंग ने डिफेक्टेड प्रोडक्ट को बेचते हुए उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी और वारंटी नियमों का पालन न करना जैसे कानूनों तोड़ा है। रिपोर्ट में यह तक कहा गया है कि सैमसंग कर्मचारियों को पहले से ही इस खराब क्वॉलिटी वाले ग्लास की जानकारी थी, लेकिन फिर भी कंपनी ने इसे बाजार में आने दिया।






















