9,999 रुपये में लॉन्च हुआ Ai+ PulseTab, 10.95-इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/ai-plus-pulsetab-price-india-8000mah-battery-90hz-display.jpg

Ai+ ने भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो आगे बढ़ाते हुए नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह Nova Flip, Nova 2 और Nova 2 Ultra के साथ Ai+ PulseTab नाम से पेश हुआ है। ये नए डिवाइसेज खासतौर पर एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर किफायती कीमत में लॉन्च किए गए हैं। आइए, आगे आपको टैब के स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से बताते हैं।

कीमत की बात करें तो Ai+ PulseTab को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट में 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट मई से Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

नए Ai+ PulseTab में 10.95-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले 400 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, रीडिंग और कैजुअल गेमिंग के दौरान अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Ai+ PulseTab टैबलेट में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है। जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्पेस की सुविधा मिल जाएगी।

कैमरा सेगमेंट में Ai+ PulseTab में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए सही लग सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट Android 16 पर आधारित NxtQ OS पर रन करता है।

बैटरी के मामले में Ai+ PulseTab में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है। हालांकि इसमें केवल Wi-Fi कनेक्टिविटी मिलती है और SIM स्लॉट का सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Ai+ PulseTab बजट सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो बड़ी स्क्रीन, अच्छी बैटरी और मल्टीमीडिया फीचर्स के साथ आता है। यदि आप सस्ते टैबलेट की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।