
Ai+ ने भारत में अपनी नई Nova Series लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि इसमें Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G लॉन्च होंगे। इन्हें आने वाले 9 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart और अन्य रिटेल चैनल्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
माइक्रोसाइट में Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है। यह स्मार्टफोंस 5 अलग-अलग कलर ऑप्शंस में लॉन्च किए जाएंगे। इस नई सीरीज के साथ Ai+ Smartphone अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। कंपनी का कहना है कि Nova Series सिर्फ एक अपग्रेड नहीं, बल्कि एक नई सोच का प्रतीक है, जिसमें डिजाइन, परफॉरमेंस और पर्सनल एक्सपीरियंस पर खास फोकस दिया गया है।
लाइनअप का सबसे खास डिवाइस Ai+ Nova 2 Ultra बताया गया है, जिसमें कस्टमाइजेबल बैक-पैनल लाइटिंग दी गई है। यह लाइटिंग कॉल, मैसेज, म्यूजिक और नोटिफिकेशन के हिसाब से बदलती है। जिससे ग्राहकों को नया और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा। यह फीचर इस फोन को बाकी डिवाइस से अलग बना सकता है। यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो यूनिक डिजाइन चाहते हैं।
यदि Ai+ Nova 2 की बात करें यह उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है सस्ते में अच्छी परफॉरमेंस चाहते हैं। इसमें स्मूद परफॉरमेंस, लंबी बैटरी लाइफ और क्लीन यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
Ai+ Smartphone के CEO Madhav Sheth के अनुसार, Nova सीरीज के जरिए कंपनी यूजर्स को सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि उनकी जरूरत और पर्सनैलिटी के हिसाब से एक्सपीरियंस देना चाहती है। वहीं, Flipkart की वाइस प्रेसिडेंट Kanchan Mishra ने कहा कि भारत के स्मार्टफोन यूजर्स अब ज्यादा जागरूक हो चुके हैं और Ai+ इस दिशा में किफायती कीमत पर आधुनिक टेक्नोलॉजी देने पर फोकस कर रहा है।
आगामी Ai+ Nova 2 Ultra और Ai+ Nova 2 ऐसे ग्राहकों को टारगेट कर सकते हैं जो डिजाइन और परफॉरमेंस दोनों में कुछ नया चाहते हैं। यदि आप भी इन दोनों डिवाइस को लेकर ज्यादा जानना चाहते हैं तो 9 अप्रैल के लॉन्च का वेट करना होगा। हम इस दिन दोनों मॉडल का फुल अपडेट आपको प्रदान करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














