Ai+ Pulse 2 FE भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, 4 कलर में आएगा फोन

Join Us icon

Ai+ जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 FE लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गई है। लिस्टिंग में फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ गए हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इसके बाकी फीचर्स और लॉन्च डेट शेयर करेगी। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Ai+ Pulse 2 FE Flipkart माइक्रोसाइट

Ai+ Pulse 2 FE के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यहां फोन की तस्वीर के साथ ‘Notify Me’ बटन भी दिया गया है। हालांकि, माइक्रोसाइट पर अभी फोन की सटीक लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। इससे इतना साफ है कि Pulse 2 FE को भारत में जल्द पेश किया जाएगा।

Flipkart माइक्रोसाइट के मुताबिक, Ai+ Pulse 2 FE को Black, Blue, Green और Purple कलर में पेश किया जाएगा। फोन के रियर पैनल पर Ai+ का लोगो दिखाई दे रहा है। जो वाइट रंग नजर आता है।

Ai+ Pulse 2 FE फोन के बैक पैनल के ऊपरी बाएं हिस्से में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। लिस्टिंग की तस्वीर में कैमरा आइलैंड के अंदर दो कैमरा लेंस दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इनके मेगापिक्सल या अन्य कैमरा फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Ai+ Pulse 2 के फीचर्स

नया Pulse 2 FE कंपनी के Ai+ Pulse 2 का नया वैरियंट हो सकता है। Ai+ Pulse 2 को इस साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये थी। इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है और यह ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, Pulse 2 FE में इनमें से कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे। इसके लिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा।

Ai+ Nova 2 Power हो रहा है लॉन्च

Ai+ की ओर से इस महीने एक और नया स्मार्टफोन Nova 2 Power भी भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने Flipkart के जरिए इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन को 19 सितंबर दोपहर 12 बजे भारत में पेश किया जाएगा। इसकी सेल भी Flipkart के जरिए होगी।

Ai+ nova 2 power 5g

Ai+ Nova 2 Power में 7,000mAh लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी जाएगी। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वैरियंट में लाया जाएगा। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और कंपनी का nxtQ OS मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा।

फिलहाल Ai+ Pulse 2 FE की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही फोन की लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर करेगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here