
रिलायंस जियो ने लॉन्च के साथ ही यह घोषणा की थी कि जियो सिम पर उपभोक्ताओं को रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा। वहीं पिछले माह एयरटेल ने घोषणा की थी कि कंपनी 1 अप्रैल से रोमिंग चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर रही है। इसके बाद आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने भी टेलीकॉम सर्विस में रोमिंग चार्ज को खत्म कर दिया है। इस कड़ी में अब नया नाम एयरसेल का है। कंपनी ने भी आज घोषणा कर दी है कि अब एयरसेल उपभोक्ताओं को इनकमिंग में रोमिंग चार्ज नहीं चुकाना होगा।
हालांकि यहां यह जानकारी देना आवश्यक है कि कंपनी ने फिलहाल सिर्फ इनकमिंग सर्विस में रोमिंग का खत्म किया है। यदि आप रोमिंग में कॉल करते हैं तो अपको अतिरिक्त रोमिंग शुल्क चुकाना होगा। जहां तक रोमिंग में डाटा सेवा के बात है तो उसमें भी कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।
जियो का धमाका: 309 रुपये में तीन महीने तक फ्री 4जी डाटा
यदि आप एयरसेल के उपभोक्ता हैं और रोमिंग में जा रहे हैं तो फ्री इनकमिंग पाने के लिए पहले *121*909# डायल करना होगा। इसके बाद ही आपकी फ्री रोमिंग इन कमिंग की सर्विस एक्टिव होगी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि ऐसा सिर्फ एक बार करना होगा या फिर हर बार रोमिंग एक्टिव कराना होगा।
एयरटेल ने लॉन्च किया इंटरनेट टीवी बॉक्स जिसमें देख सकते हैं 500 से ज्यादा सैटलाइट्स चैनल्स
एयरसेल की फ्री रोमिंग सर्विस की घोषणा के दौरान एयरसेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव ने कहा कि हम अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हैं। छुट्टी के दिनों में वे घर जाते हैं या अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जाते हैं। ऐसे में हमारी फ्री रोमिंग सेवा से वे बिना किसी बाधा के जुड़े रह सकते हैं।



















