जियो का धमाका: 309 रुपये में तीन महीने तक फ्री 4जी डाटा

Join Us icon

कल ही हमने यह जानकारी दी थी कि समर सरप्राइज आॅफर बंद होने के बाद रिलायंस जियो जल्द ही नया आॅफर लाने वाला है और आज कंपनी ने अपने इस आॅफर की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जियो दे धन धना धन आईपीएल आॅफर की घोषणा कर दी है। जिसके तकत 309 का प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में आप 84जीबी तक के 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने जियो प्राइम मेंबर्स के अलावा नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए भी इस प्लान को लॉन्च किया है।

जियो धन धना धन आईपीएल आॅफर के तहत 1जीबी प्रतिदिन और 2जीबी प्रतिदिन डाटा के दो प्लान निकाले गए हैं। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है​ कि कंपनी ने इस बार नॉन प्राइम मेंबर्स के अलावा जो नए यूजर्स जियो के साथ जुड़े हैं उनके लिए भी प्लान लॉन्च किया है। सभी के लिए कंपनी ने दोनों प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों ही प्लान्स 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ लॉन्च किये गए हैं। फर्क है तो सिर्फ जियो के नए टैरिफ प्लान्स की कीमत का।

1जीबी प्लान
कंपनी ने शुरुआती प्लान 309 रुपये का लॉन्च किया है जिसमें आपको 84जीबी डाटा मिलेगा। आप 84 दिनोंं तक आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। वहीं यह प्लान नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए इस प्लान की कीमत 349 रुपये का है जबकि नए जियो ​यूजर्स के लिए यही प्लान 408 रुपये के लिए है।

2जीबी प्लान
कंपनी ने जियो प्राइम मेंबर्स के लिए 509 का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत हर रोज वे 2जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। यह प्लान भी 84 दिनों के लिए वैध है। वहीं नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह प्लन 549 रुपये में उपलब्ध है। यही प्लान नए जियो ग्राहको के लिए 608 रुपये में प्राप्त होगा।

आपको बता दें ​कि जियो के उपरोक्त सभी प्लान्स में नेशनल वॉयस कॉल, मैसेज तथा रोमिंग की सुविधा मुफ्त दी जा रही है।