जानें 200 रुपये से कम में कौन सी टेलीकॉम कंपनी दे रही है बेस्ट फायदा

Join Us icon

अधिक से अधिक कस्टमर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए तमाम टेलीकॉम कंपनियां नए-नए प्लान ला रही है। विभिन्न कीमतों पर पेश किए जा रहे इस प्लान्स के बीच ग्राहक ऐसा प्लान ढूंढते है जो जो सस्ता भी हो और उनके यूज़ के हिसाब से फिट भी बैठता हो। आगे हमनें देश की 5 बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के ऐसे ही प्लान की लिस्ट बनाई है जो 200 रुपये से कम कीमत में बेहतरीन बेनिफिट देते हैं।

उमंग ऐप: 100 से ज्यादा सरकारी काम होंगे एक ही​ क्लिक में

रिलायंस जियो
सबसे पहले बात करते है इस जियो की जिसके आने के बाद ही मोबाईल टैरिफ प्लान्स में इतना बदलाव आया। जियो की ओर 149 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए 2जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही जियो यूजर्स पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त वॉयस कॉल कर सकते हैं।

girl-with-phone-indian-7

एयरटेल
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जियो को हमेशा की टक्कर देने में लगी रही है। एयरटेल का 144 रुपये का प्लान इस सेग्मेंट में बेस्ट है। इस प्लान में ग्राहकों को 28दिन की वैधता के साथ 2जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में 1000 मिनट मिल रही है जो आॅन नेटवर्क काम करती है। तथा इस लिमिट के बाद 10 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा।

सैमसंग अब कम कीमत में लॉन्च करेगी इनफिनिटी डिसप्ले वाला स्मार्टफोन

वोडाफोन
वोडाफोन 199 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा देता है। इस प्लान मे अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल भी मिलती है जिसका यूज रोमिंग के दौरान भी किया जा सकता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

tele-phone

आइडिया
हाल ही में वोडाफोन और आइडिया ने मर्ज होने का ऐलान किया था। इसके साथ ही अन्य टेलीकॉम कपंनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी का 179 रुपये वाला बाजार में मौजूद है। इस प्लान के अंदर 28 दिनों के लिए अन​लिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल और 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। वहीं यदि आप 179 रुपये का रिचार्ज आइडिया की वेबसाइट या आॅफिशियल ऐप से करते हैं कंपनी 1जीबी एक्स्ट्रा देती है।

30 नवंबर को शाओमी लॉन्च करेगी ‘देश का स्मार्टफोन’

एयरसेल
एयरसेल की ओर से 199 रुपये का प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड नेशनल वॉयस ​कॉल दी जा रही है। यह प्लान भी 28 दिनों के वैधता के साथ आता है।