
पिछले कुछ दिनों में इंडियन इंटरनेट बाजार को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामनें आई है। इन रिपोर्ट्स में भारत में यूज़ होने वाले इंटरनेट डाटा तथा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इंटरनेट की स्पीड से जुड़े आकंड़े शामिल थे। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2018 में भारत विश्व का सबसे बड़ा 4जी पावर वाला देश बन जाएगा। वहीं आज इस राह को और भी प्रबल करते हुए एयरटेल ने अपने 4जी हॉटस्पॉट की कीमत में भारी कमी की है। एयरटेल की ओर से यह डिवाईस सिर्फ 999 रुपये में बेचा जा रहा है।
एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट अब तक जहां एयरटेल की आॅफिशियल वेबसाइट पर 1,950 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट था वहीं अब एयरटेल ने इस डिवाईस की कीमत में सीधे 951 रुपये की बड़ी कटौती करते हुए सिर्फ 999 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया है। इस बड़ी छूट के साथ ही एयरटेल ने घोषणा की है कि यह 4जी हॉटस्पॉट अब शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट वाईफाई के जरिये एक साथ 10 स्मार्टफोन या कम्प्यूटर्स से जुड़ सकता है तथा एक बार चार्ज करने के बाद यह 6 घंटों तक काम करने में सक्षम है। एयरटेल की इस डिवाईस के लिए कंपनी द्वारा विभिन्न बेनिफिट्स तथा वेलिडिटी के साथ कई प्लान जारी किए हुए है। एयरटेल की इन प्लान्स की जानकारी आप पर (4जी प्लान्स) क्लिक करके जान सकते हैं।
इंटरनेट स्पीड में पाकिस्तान और नेपाल से बहुत पीछे है भारत : रिपोर्ट
आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपने 349 रुपये वाले प्लान में बदलाव किए हैं। इस प्लान में पहले जहां प्रतिदिन 1जीबी डाटा दिया जाता था वहीं अब हर दिन 2जीबी 4जी डाटा मिल रहा है। इसके साथ साथ 100एसएमएस के साथ लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी दी जा रही है।



















