Airtel 5G रिचार्ज प्लान 2023: ये 5G प्लान हैं सबसे बेस्ट

एयरटेल की तरफ से 5G सर्विस को कई शहरों में रोलआउट कर दिया गया है। अगर आप एयरटेल 5G सर्विस का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको न्यूनतम 239 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। दरअसल कंपनी ने साफ कर दिया है कि 239 रुपये से कम मंथली रिचार्ज प्लान में 5G सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में एयरटेल के पांच सस्ते 5जी प्लान के बारे में जानकारी देते हैं। आप यहां क्लिक करे एयरटेल के सभी रिचार्ज प्लान के बारे में जान सकते हैं।
सस्ते Airtel 5G Recharge Plan
- 239 रुपये वाला प्लान
- 319 रुपये वाला प्लान
- 479 रुपये वाला प्लान
- 699 रुपये वाला प्लान
- 1,799 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 239 रुपये वाला प्लान
अगर आप एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान को लेने का विचार कर रहे हैं तो 239 रुपये वाला रिचार्ज सबसे बेस्ट रहेगा। इस प्लान में ग्राहकों को 24 दिनों की वैधता के साथ कुल 1GB डाटा और डेली 100 SMSes मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में सभी नेटवर्क पर कॉलिंग फ्री मिलेगी।
एयरटेल का 319 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
इस रिचार्ज की खासियत है कि ग्राहकों को 28 दिनों के बाद नहीं बल्कि हर महीने उसी तारीख को अपना नंबर रिचार्ज कराना होगा, जिस दिन पहले रिचार्ज कराया था। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 2GB डाटा, 100 SMS/दिन, और Wynk Music और बहुत कुछ मिलता है। यानी अनिलमिटेड 5जी डाटा के अलावा प्लान 1 माह की वैधता के साथ आता है।
एयरटेल का 479 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप 5G डाटा के साथ थोड़ी लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह रिचार्ज प्लान आपके लिए अच्छा रहेगा। एयरटेल प्रीपेड ग्राहक 479 रुपये के रिचार्ज में 56 दिनों की वैधता, डेली 1.5GB डाटा, मुफ्त वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस डेली मिलते हैं। वहीं, एयरटेल रिचार्ज प्लान ग्राहकों को Wynk Music, Apollo 24/7 Circle और Hellotunes का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
एयरटेल का 699 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
5G डाटा के अलावा अगर आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की तलाश है तो यह रिचार्ज बेस्ट रहेगा। इस प्लान के साथ Amazon Prime मेंबरशिप मिलेगी। वहीं, प्लान में ओटीटी लाभ के अलावा 56 दिनों की वैधता, डेली 100 एसएमएस, फ्री वॉय कॉलिंग और प्रति दिन 2जीबी डाटा मिलता है।
एयरटेल का 1,799 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
एक साल की वैधता के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा वाले प्लान में 1,799 रुपये वाला रिचार्ज प्लान बेस्ट रहेगा। एयरटेल का लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा रिचार्ज में मुफ्त वॉयस कॉल, 3,600 एसएमएस और 24GB डाटा मिलता है। रिचार्ज में एडिशनल लाभ के तौर पर Wynk Music का सब्सक्रिप्शन, मुफ्त हेलोट्यून्स, Apollo 24×7 सर्कल और FASTag पर 150 रुपये का कैशबैक शामिल है।
Note: Airtel 5G यूज करने के लिए आपके क्षेत्र में एयरटेल की 5जी सर्विस होनी जरूरी है और आपका हैंडसेट यानी कि मोबाइल फोन 5जी इनेबल होना चाहिए।