एयरटेल और गूगल मिलकर ला रहे है एंडरॉयड गो फोन, मार्च में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/10/airtel-phone.jpg

कल ही मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से टेक दिग्गज़ गूगल ने माइक्रोमैक्स और लावा द्वारा निर्मित ​एंडरॉयड गो स्मार्टफोन पेश किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स के लिए बताए गए हैं। वहीं अब गूगल ने इंडियन टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के साथ करार किया है। गूगल और एयरटेल साथ मिलकर भारतीय बाजार में अपना नया एंडरॉयड ओरियो ( गो एडिशन ) स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है।

एयरटेल और गूगल की ओर से यह नया स्मार्टफोन एयरटेल द्वारा चलाई जा रही ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ मुहिम के तहत लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस फोन का निर्माण किस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी द्वारा ​किया जाएगा यह अभी साफ नहीं है। गूगल की प्रतिबद्धता के चलते भारत उन चुनिंदा देशों में शुमार होने वाला है जहां एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा।

एयरटेल और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से लाए जाने वाला यह नय फोन एक लो बजट स्मार्टफोन होगा। खबर मिली है कि यह फोन अगले माह यानि मार्च के शुरूआती सप्ताह में ही बाजार में उतारा जा सकता है। एंडरॉयड गो स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन एंडरॉयड ओरियो के लाइट वर्ज़न से लैस होगा जो कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद यूजर्स को स्मूथ प्रोसेसिंग उपलब्ध कराएगा।

माइक्रोमैक्स भारत गो आया सामनें, गूगल ने किया फोन का अंर्तराष्ट्रीय प्रदर्शन

इस फोन में 1जीबी या इससे कम की रैम मैमोरी दी जाएगी। यह फोन एंडरॉयड गो आधारित ऐप्लीकेशन्स जैसे जीमेल गो, असिस्टेंट गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो, फाइल्स गो, गूगल सर्च गो, गूगल क्रोम, गूगल कीबोर्ड और प्ले स्टोर से प्रीलोडेड होगा। ये सभी ऐप्लीकेशन कम स्पेसिफिकेशन्स में भी यूजर्स को फास्ट एक्सेस देती है।