सितंबर तक एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन लॉन्च करेंग वोएलटीई जिसमें मिलेगी फ्री कॉलिंग

Join Us icon

पिछले साल सितंबर में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने भारत में अपनी 4जी सेवा लॉन्च की थी इसके साथ ही उन्होंने रिलायंस जियो यूजर के लिए लाइफटाइम तक के लिए फ्री वोएलटीई कॉलिंग की भी घोषणा कर दी है। जियो के इस प्लान ने दूसरे आॅपरेटर्स के लिए परेशानी बढ़ा दी और अब सभी आॅपरेटर्स वोएलटीई सेवा लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जियो से मुकाबले के लिए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया इस साल सितंबर तक भारत में अपनी वोएलटीई सेवा शुरू कर सकते हैं। इस बारे में एनालिस्ट का कहना है​ कि इन वैसे सब्सक्राइबर जो कम कीमत में सेवा पाना चाहते हैं वे रिलायंस जियो की ओर जा रहे हैं ऐसे में पुराने आॅपरेटर्स उन सब्सक्राइबर को रोकने के लिए वोएलटीई सेवा लॉन्च कर सकते है।

एक्सक्लूसिव: एयरटेल और आइडिया ने शुरू की आधार वेरिफिकेशन, सभी उपभोक्ताओं के लिए है जरूरी

कुछ माह पहले ही खबर आई थी कि एयरटेल ने नोकिया के साथ 402 करोड़ रुपये की डील साइन की है जिसके तहत कंपनी देश भर में 4जी वोएलटीई सर्विस शुरू करेगी। हालांकि इससे पहले एयरटेल ने देश के कुछ हिस्सों में वोएलटीई को टेस्ट किया है और कंपनी का यह परिक्षण काफी सफल रहा। ऐसे एयरटेल की योजना वोएलटीई सर्विस को पूरे देश में विस्तार करना है। नोकिया के साथ समझौता कर कंपनी पूरे देश में आईएमएस (आईपी मल्टीमीडिया सिस्टम) को लॉन्च करना चाहती है जिससे कि बिना बैंड बदले ही वोएलटीई कॉलिकं की जा सके।

वोडाफोन दे रहा है 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा

वहीं हाल में मिली जानकारी के अनुसार एयरटेल ने मुंबई और दिल्ली सहित कुछ शहरों में कॉमर्शियर ट्रायल शुरू कर सकता है। इसके बाद कंंपनी पूरे भारत में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस लॉन्च करेगा।