वोडाफोन दे रहा है 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा

Join Us icon

रिलायंस जियो की 4जी सर्विस लॉन्च होने के बाद से भारत में डाटा और कॉल शुल्क को लेकर अजीब सी होड़ मची है। मोबाइल सेवा प्रदाता उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए हर रोज नए आॅफर्स लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां एयरटेल ने 197 का प्लान लॉन्च किया था वहीं आज वोडाफोन एक खास आॅफर लेकर आया है। कंपनी ने 19 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4जी डाटा भी दिया जा रहा है।

वोडाफोन ने सुपरडे और सुपरवीक नाम से आॅफर लॉन्च किए हैं। सुपरडे आॅफर में कंपंनी ने 19 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जो एक दिन के लिए वैध है। सुपरडे में आप वोडाफोन टू वोडाफोन अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। इसमें एसटीडी और लोकल दोनों तरह की कॉलिंग मुफ्त है। इसके अलावा 100 एमबी 4जी डाटा भी मिलेगा।

एक्सक्लूसिव: एयरटेल और आइडिया ने शुरू की आधार वेरिफिकेशन, सभी उपभोक्ताओं के लिए है जरूरी

वहीं सुपरवीक में कंपनी द्वारा दो प्लान लॉन्च किए गए हैं। पहला प्लान 49 रुपये का है। इस प्लान में आपको 7 दिन की वैधता के साथ वोडाफोन टू वोडाफोन अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही 250 एमबी 4जी डाटा मुफ्त है। वहीं दूसरा प्लान 89 रुपये का है। इसमें भी आपको 250 एमबी का 4जी डाटा मिलेगा लेकिन ​आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। सभी प्लान में एसटीडी और लोकल दोनों तरह की कॉलिंग मुफ्त है।