Airtel ने लॉन्च किए दो Calling और SMS वाले प्लान, ₹200 से भी कम में पूरे महीने करें दिल खोलकर बातें

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने यूजर्स को खुशखबरी देते हुए दो नए पॉकेट-फ्रेंडली प्लान्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि ये प्लान्स उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जिन्हें सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा चाहिए। अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते या आपके पास ऐसा फीचर फोन है जिसमें इंटरनेट नहीं चलता, तो ये प्लान्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
Airtel ने लॉन्च किए दो Calling और SMS वाले प्लान
एयरटेल ने इन दो प्लान्स की कीमत ₹499 और ₹1,959 रखी है। ये न केवल किफायती हैं बल्कि उन ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन हैं जो सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस पर फोकस करना चाहते हैं। तो अगर आप डाटा की झंझट से बचना चाहते हैं और बिना किसी चिंता के कॉलिंग व एसएमएस का आनंद लेना चाहते हैं, तो एयरटेल के ये प्लान्स जरूर ट्राई करें! आइए आगे आपको इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।
Airtel के नए वॉयस और एसएमएस प्लान: जानें क्या है खास
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान उन यूजर्स के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए हैं, जिन्हें सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा चाहिए। आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल्स और क्यों ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Airtel का 499 रुपये वाला प्लान
₹499 का नया प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 900 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, एयरटेल रिवार्ड्स के तहत 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। पहले इस कैटेगरी में ₹509 का प्लान था, जिसमें 6GB डाटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और फ्री कॉल्स शामिल थे। अब, ₹10 सस्ते इस नए प्लान में डाटा लाभ को हटाकर इसे और अधिक किफायती बना दिया गया है।
आपको बता दें कि पहले, इस कैटेगरी में ₹509 का प्लान मिलता था, जिसमें 6GB डाटा, 100 SMS प्रति दिन और फ्री कॉल्स शामिल थे। अब ₹10 सस्ते इस नए प्लान में डाटा लाभ को हटाकर सिर्फ वॉयस और एसएमएस पर फोकस किया गया है। वहीं, कंंपनी ने ₹509 का प्लान साइट से हटा लिया है।
Airtel का 1,959 रुपये वाला प्लान
अगर आप लंबी वैधता के साथ एक प्लान चाहते हैं, तो एयरटेल का ₹1,959 प्रीपेड प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 एसएमएस शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें भी 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल सदस्यता और मुफ्त हैलो ट्यून्स की सुविधा दी जा रही है।
पहले इस सेगमेंट का प्लान ₹1,999 का था, जिसमें 24GB डाटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते थे। अब, नए प्लान में 40 रुपये सस्ते होने के साथ केवल वॉयस और एसएमएस सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, कंपनी ने इस प्लान को भी अपनी साइट से हटा लिया है।
क्यों खास हैं ये प्लान?
एयरटेल के ये नए प्लान TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देशानुसार लॉन्च किए गए हैं। अगर आप इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस पर निर्भर हैं, तो ये प्लान आपकी सभी जरूरतों को किफायती दाम में पूरा करेंगे।