
पिछले सप्ताह ही हमनें खबर पब्लिश की थी कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल जल्द ही अपनी 4जी वोएलर्टई सर्विस शुरू कर सकती है। वहीं आज एयरटेल ने अाधिकारिक घोषणा करते हुए देश में अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस जारी कर दी है। कंपनी ओर से आज यह सर्विस मुंबई में शुरू की गई है जो धीरे धीरे देश के अन्य हिस्सों को भी एक्टिव हो जाएगी।
नहीं किया यह काम तो आपका मोबाइल नंबर हो सकता है बंद
एयरटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने अपनी 4जी वोएलटीई आज से मुंबई में शुरू कर दी है। जिसके बाद मुंबईकर एचडी क्वालिटी पर वॉयस कॉल तथा वीडियो कॉल कर पाएंगे। गौरतलब है कि एयरटेल की 4जी वोएलटीई सर्विस का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि यूजर्स के पास एयरटेल की 4जी सिम हो तथा 4जी फोन में ही इसका उपयोग किया जाए।
एयरटेल ने बताया है कि कंपनी की 4जी वोएलटीई के लिए किसी भी यूजर से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जा रहा है। जो यूजर पहले से ही एयरटेल 4जी सिम का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही चल रहे प्लान पर 4जी वोएलटीई सर्विस मिल जाएगी।
जियोसिक्योरिटी ऐप से आपका फोन होगा और भी सुरक्षित
एयरटेल के डायरेक्टर अभय सावरगांवकर ने कहा है कि एयरटेल के सही वक्त पर अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस का आगाज़ किया है। आज कंपनी देश में फास्ट स्पीड पर 3जी और 4जी इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध कर रही है ऐसे में 4जी वोएलटीई सर्विस उपभोक्ता के यूज़ को और भी बेहतरीन बनाएगी।



















