
देश में तेजी से बढ़ती रिलायंस जियो ने थोड़े ही समय में करोड़ों का उपभोक्ता आधार हासिल कर लिया है। जियो ने जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियों को अपनी सर्विसेज़ के लिए कम दाम लेने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि अब जंग है 4जी स्पीड की। ट्राई की रिपोर्ट में पिछले सात महीने से जियो सबसे तेज 4जी सर्विस देने वाली कंपनी बनी हुई है लेकिन एक और रिसर्च कंपनी की रिपोर्ट सामने आई है जिसने जियो के बजाय एयरटेल को सबसे तेज 3जी और 4जी सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी होने का दावा किया है। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि एयरटेल ने रिलायंस जियो को 4जी डाउनलोड स्पीड में पीछे छोड़ दिया है और इस लिस्ट में जियो चौथे पायदान पर आ पहॅुंची है।
आईफोन 8 प्लस की बैटरी में आई बड़ी समस्या, फोन ब्लास्ट होते-होते बचा
ओपन सिग्नल ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट में 4जी एलटीई नेटवर्क स्पीड के साथ 3जी नेटर्वक स्पीड और 3जी और 4जी दोनों नेटर्वक स्पीड को सम्मिलित करके तीन आंकड़े शेयर किए गए हैं। ध्यान रहें कि जियो सिर्फ 4जी नेटर्वक पर ही काम करती है, ऐसे में 3जी स्पीड की गणना करने पर जियो को तो काई असर नहीं पड़ता है जब्कि अन्य कंपनियों की डाउनलोड स्पीड पर इसका प्रभाव पड़ता है।

4जी एलटीई डाउनलोड स्पीड की बात करें तो इसमें देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल सबसे उपर है। 4जी नेटर्वक पर एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 9.15एमबीपीएस आंकी गई है। इस सूची में 7.45एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे और 7.4एमबीपीएस स्पीड के साथ आइडिया तीसरे नंबर पर आया है। 4जीबी डाउनलोड स्पीड की लिस्ट में रिलायंस जियो 5.81एमबीपीएस स्पीड के साथ चौथे पायदान पर आ पहॅुंचा है।
लावा ने पेश किया अनोखा आॅफर, फोन पसंद नहीं होने पर पैसे होंगे वापस
वहीं 4जी और 3जी दोनों नेटर्वक की स्पीड को साथ मिलाकर जारी की गई रिपोर्ट में जियो 5.81एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड के साथ पहले नंबर पर आया है। वहीं दोनों नेटर्वक मिलने वाले स्पीड में आए बदलाव के बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 5.05एमबीपीएस और आईडिया की स्पीड 3.69एमबीपीएस आंकी गई है। इसमें 1.76एमबीपीएस स्पीड के साथ बीएसएनएल चौथे और 1.71एमबीपीएस स्पीड के साथ आरकॉम पॉंचवें नंबर पर आया है।





















