
रिलायंस जियो की एंट्री के बाद इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में छिड़ी प्राइज़ वॉर ने सभी कंपनियों को अपने टैरिफ प्लान्स के रेट कम करने को मजबूर कर दिया था। अपने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने कम कीमत पर ज्यादा बेनिफिट देने शुरू कर दिए थे। कुछ माह पहले जहां देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने 1जीबी प्रतिदिन 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 349 रुपये का प्लान पेश किया था, वहीं अब कंपनी ने अपने इस प्लान के फायदे बढ़ाते हुए प्रतिदिन मिलने वाले डाटा को दोगुना कर दिया है।
नए बदलावों के बाद एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में अब हर दिन 2जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है, इस तरह से 349 रुपये में एयरटेल यूजर्स को 56जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में 100एसएमएस के साथ लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही है।
इस प्लान के साथ ही एयरटेल ने एक अन्य 549 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है। यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 3जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है, यानि एक महीने में यह प्लान 84जीबी 4जी डाटा दे रहा है। इसके साथ ही 549 रुपये के रिचार्ज पर आॅन नेटवर्क व आॅफ नेटवर्क अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉल दी जा रही है।
बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता फोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस
बहरहाल एयरटेल की ओर से इन प्लान्स को लेकर कोई आॅफिशियल घोषणा नहीं की गई है लेकिन एयरटेल यूजर्स को 349 रुपये व 549 रुपये के प्लान्स तथा इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स को लेकर मैसेज किए जा रहे हैं।






















