Airtel ग्राहकों को बड़ा झटका, इन 4 प्लान में बस इतने दिन मिलेगी ये फ्री सर्विस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Airtel.jpg

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ समय पहले अपने यूजर्स को तगड़ा झटका देते हुए प्रीपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया था। वहीं, इस बार कंपनी ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने चुपचाप अपने चार पॉप्युलर पोस्टपेड प्लान में मिलने बेनिफिट्स को कम कर दिया है। टेक साइट टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरटेल पोस्टपेड प्लान्स (Airtel Postpaid plan) के साथ मिलने वाले अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के सब्सक्रिप्शन को एक साल से घटाकर 6 महीने कर दिया है। फिलहाल कंपनी अपने ग्राहकों को कुल 5 पोस्टपेड प्लान ऑफर करती है और इनमें से चार प्लान अमेजन प्राइम वीडियो बेनिफिट के साथ आते है, जिनमें बदलाव किए गए हैं।

Airtel Plan

एयरटेल के चार पोस्टपेड प्लान अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन फ्री में ऑफर करते हैं। इन प्लान में 499 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये और 1599 रुपये के इन पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। इन प्लान में पहले 1 साल का अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन दिया जाता था। लेकिन, बदलाव के बाद प्राइम सब्सक्रिप्शन की अवधि को घटाकर छह महीने कर दिया गया है। हालांकि, मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स जैसे डाटा और कॉल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी चार पोस्टपेड प्लान एक साल और उससे अधिक के लिए मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel का धमाकेदार प्लान लॉन्च, 200Mbps की स्पीड के साथ मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट और बहुत कुछ

Airtel postpaid plans

लेटेस्ट वीडियो