एयरटेल दे रहा है जियो से भी बड़ा आॅफर, 149 रुपये में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा और वॉयस कॉल मुफ्त

देश की सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों इन दिनों अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रही है। कहीं न कहीं यह बात भी सभी जानते हैं कि इन बेहतरीन प्लान्स के पेश कर कंपनी बाजार की प्रतिस्पर्धा में बना रहना चाहती है। बाजार में अपना सिक्का मजबूत बनाए रखने के लिए एयरटेल कुछ दिनों पहले जहां 193 रुपये का स्पेशल पैक पेश किया था वहीं अब कपंनी ने अपने पुराने 149 रुपये वाले प्लान का अपडेट किया है।
एयरटेल का 149 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में पहले हर दिन 1जीबी डाटा दिया था वहीं अपडेट होने के बाद ग्राहकों को 2जीबी डाटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। यानि पहले जहां कुल 28जीबी डाटा मिलता था वहीं अब 56जीबी डाटा मिला करेगा। डाटा साथ ही अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल मिलेगी तथा हर दिन के लिए 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।
एयरटेल के 193 रुपये वाला प्लान एक एड आॅन पैक है। यह पैक किसी भी प्लान की वेलिडिटी में जुड़ जाता है और उस प्लान में हर दिन 1जीबी अतिरिक्त डाटा देता है। यदि एयरटेल कस्टमर 28 दिनों की वेलिडिटी वाला प्लान है जिसमें हर दिन 1 जीबी डाटा मिलता है, तो उस प्लान के साथ 193 रुपये का एड आॅन पैक लेने पर 28 दिनों के लिए हर दिन 2जीबी डाटा मिला करेगा।
मेड इन इंडिया हुआ जियो फोन, चीन के बाद अब भारत में हो रहा है निर्माण
इसी तरह किसी ग्राहक ने एयरटेल का 509 रुपये वाला प्लान लिया हुआ है जो 90 दिनों के लिए 1.4जीबी डाटा प्रतिदिन देता है। और इस प्लान के साथ 193 रुपये का एड आॅन पैक ले लिया जाता है तो कस्टमर को 90 दिनों के लिए हर दिन 2.4जीबी 4जी डाटा मिलना शुरू हो जाएगा।