
इंडियन टेलीकॉम मार्केट में सभी दूरसंचार कंपनियां अधिक से अधिक कस्टमर्स को लुभाने के लिए नए नए प्लान्स और आॅफर्स ला रही है। कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने की जुगत में लगी टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर छिड़ी हुई है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक नया प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 65 रुपये है।
एयरटेल द्वारा जारी किया गया 65 रुपये का यह प्लान एक डाटा प्लान है जो प्री-पेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस पैक के अंदर 28 दिनों के लिए 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इस डाटा का यूज़ एयरटेल कस्टमर्स अपनी सहुलियत अनुसार 28 दिनों में कभी भी कर सकते हैं।
28 दिनों के लिए मिलने वाले इस डाटा को 3जी या 2जी की स्पीड पर यूज़ किया जा सकता है। गौरतलब है कि कंपनी की ओर से यह प्लान सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। इस प्लान की उपलब्धता को माय एयरटेल ऐप पर जाना जा सकता है कि आप इस पैक के लिए ऐलिजेबल है या नहीं।
बीएसएनएल 551 रुपये में दे रहा है 135जीबी 4जी डाटा, साथ में 90 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि रिलायंस जियो की टक्कर में एयरटेल भी अपनी 4जी वोएलटीई सर्विस को मजबूत करने में लगी है। और इसके लिए एयरटेल ने एयरटेल वोएलटीई बीटा प्रोग्राम की शुरूआत की है। इस प्लान के तहत एयरटेल ग्राहकों को 30 जीबी 4जी डाटा मुफ्त में दिया जा रहा है। इस फ्री डाटा के बदले में ग्राहकों को बस एयरटेल की 4जी वोएलटीई से जुड़ी फिडबैक कंपनी को देनी होगी।



















