एयरटेल ने दिया जियो को जवाब, 399 रुपये में 90जीबी डाटा के साथ तीन माह तक अनलिमिटेड कॉलिंग

Join Us icon

समर सरप्राइज आॅफर बंद करने के साथ ही जियो ने धन धना धन आॅफर को लॉन्च किया था। जिसके तहत उपभोक्त 309 रुपये के रिचार्ज में 84 दिनों तक 1-1जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग का लाभ ले सकते हैं। जियो की सर्विस के जवाब में एयरटेल ने बेहद खास प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने 399 रुपये को प्लान लॉन्च किया जिसके तहत उपभोक्ता 90जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। कंपनी का यह प्लान 90 दिनों के लिए वैध है। अर्थात आप हर रोज 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं।

हालांकि अब तक ​एयरटेल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है लेकिन टेलीकॉम वेबसाइट टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी के नए टैरिफ प्लान के तहत 399 के रिचार्ज में हर रोज 1जीबी का डाटा उपयोग किया जा सकता है यह प्लान 90 दिनों के लिए वैध है। एयरटेल का यह प्लान फिलहाल कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसका लाभ सिर्फ 4जी उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

इसके अलावा कंपनी ने दूसरे आफर्स भी पेश किए हैं जिसके तहत 244 रुपये में 70 दिनों तक 1जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इस प्लन में एयरटेल से एयरटेल अनलिमिटेड कॉलिंग ही फ्री होगी। एयरटेल के 244 प्लान में भी शर्त वहीं है कि आपके पास 4जी हैंडसेट के साथ 4जी सिम होना जरूरी है।

जियो ने 509 रुपये में 2जीबी डाटा देने का ऐलान किया है जिसमें आप 84 दिनों तक रोजाना 2जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं।0 इस प्लान के जवाब में भी एयरटेल ने नया आॅफर लॉन्च किया है। कंपनी ने 648 का प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान के में आप 90 दिनों तक रोजाना 2जीबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। दी गई जानकारी के अनुसार एयरटेल का यह नया प्लान रिचार्ज के लिए कल से उपलब्ध होगा।

हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी और भी कई प्लान लॉन्च कर सकती है। इसमें 449 का के प्लान के साथ 293 का प्लान भी हो सकता है। इन प्लन में भी आपको रोजाना 1जीबी का डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग हो सकता है।