
जियो से टक्कर लेने के लिए भले ही दूसरी टेलकॉम कंपनियां भी आकर्षक आॅफर ला रही हों लेकिन ऐसा नहीं है कि उपभोक्ता इनसे काफी खुश है। क्योंकि हाल में ट्राई (टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया) ने एक आंकड़े पेश किए हैं जिनमें इन कंपनियों के की पोल खुल जाती है। ट्राई ने एक आंकड़ा जारी किया है जिसमें एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की मोबाइल को लेकर उपभोक्ताओं की ओर भारी मात्रा में शिकायतें मिली हैं। ट्राई ने अक्टूबर—दिसंबर 2016 के बीच की रिपोर्ट जारी की है जिसमें सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं ने शिकायत की है।
बीजीआर पर दी गई खबर के अनुसार सबसे ज्यादा उपभोक्तओं ने हैपी टू हेल्प का स्लोगन देने वाले वोडाफोन को खिलाफ की है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वोडाफोन के खिलाफ क्रशम: 0.15 फीसदी और 0.13 फीसदी उपभोक्ताओं ने बिलों को लेकर शिकायत की है। वोडाफोन की मुश्किल यहीं कम नहीं हुई है बल्कि वर्ष 2016 में अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक के बीच पेश किए गए इस आंकड़े में वोडाफोन के खिलाफ पोस्टपेड ग्राहकों ने शिकायत की है। यह शिकायत कंपनी की सर्विस गुणवत्ता को लेकर की गई थी।
जियो इफेक्ट: वोडाफोन दे रहा है 39जीबी डाटा मुफ्त
जहां तक देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रदाता एयरटेल की बात है तो कंपनी के खिलाफ 2जी ग्राहकोंं ने सबसे ज्यादा शिकायत की है। तमिलनाडु, कोलकाता, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के 2जी प्रीपेड ग्राहकों की शिकायत 0.11 से 0.12 प्रतिशत के बीच का रहा जो ट्राई द्वारा तय 0.1 प्रतिशत की बेंचमार्क से बहुत ज्यादा है।
जियो लाईव टीवी सर्विस पर 432 चैनल्स के साथ हॉटस्टार प्रीमियम सर्विस मुफ्त
वहीं आइडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत पूर्वोत्तर राज्यों से मिली। यहां कंपनी के खिलाफ 0.13 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं कॉल ड्रॉप के मामले में एयरसेल का प्रदर्शन स्तर से काफी नीचे था। ट्राई द्वारा कॉल ड्रॉप को लेकर 2 फीसदी का बेंच मार्क सेट किया गया है जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में एयरसेल की कॉल ड्रॉप की दर 27.73 प्रतिशत के ऊंचे स्तर पर थी।



















