
कुछ दिनों पहले ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन आइडल 5 को लेकर कुछ जानकारी सामनें आई थी जिसमें फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर इस फोन को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है, लेकिन इस लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर को लेकर रोचक जानकारी सामनें आई है।
जीएफएक्सबेंच पर अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन को अल्काटेल6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले फोन की लिस्टिंग में जहां फोन को 3जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस बताया गया था वहीं इस नई लिस्टिंग में फोन में 2जीबी रैम के साथ हेलियो पी20 चिपसेट होने की बात सामनें आई है। वेब पर बताया गया है कि प्रोसेसर के साथ ही इसमें माली-880 जीपीयू दिया जाएगा।

हालांकि प्रोसेसर व रैम के अलावा इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स समान ही बताए गए हैं। इसके अनुसार आगामी स्मार्टफोन को 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। अल्काटेल का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 32जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च होगा।
16-एमपी डुअल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो एफ3, साथ में है 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट दिया जा सकता है। अल्काटेल आइडल 5 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन चीनी बेंचमार्किंग साइट पर फोन का दो बार लिस्ट होना इस बात की ओर ईशारा करता है कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन पेश कर सकती है।





















