
वीवो के सब-ब्रांड iQOO के इस साल अपनी लोअर मिड-रेंज iQOO Z10 सीरीज लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसमें कई मॉडल शामिल हो सकते हैं। इसके iQOO Z10x को हाल ही में सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है, जबकि Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं।
वहीं, अब एक और iQOO स्मार्टफोन को EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर लिस्ट किया गया है, जिसे iQOO Z10 सीरीज का हिस्सा माना जा रहा है।
आगामी आईक्यू फोन ईईसी लिस्टिंग
- माय स्मार्ट प्राइस की टीम ने EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर iQOO के एक नए स्मार्टफोन को स्पॉट किया है, जिसका मॉडल नंबर I2407 है।
- रिपोर्ट में दावा है कि I2407 मॉडल नंबर वाला यह डिवाइस iQOO Z10 सीरीज के आगामी मॉडल में से एक हो सकता है।
- हालांकि हम इस बारे में फिलहाल निश्चित नहीं हो सकते हैं, क्योंकि EEC लिस्टिंग से डिवाइस के मार्केटिंग नेम का पता नहीं चला है।
iQOO Z10 सीरीज के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं:
- iQOO Z10x को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है और इसे मॉडल नंबर I2404 के साथ रजिस्टर किया गया है। यह फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा जिसे भारत में मई 2024 में ₹12,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।
- हाल ही में iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro के लॉन्च टाइमलाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। दोनों डिवाइसेस में 1.5K रिजॉल्यूशन फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। कहा गया है कि फोंस में 7,000mAh से 7,500mAh की बैटरी दी जाएगी। ये अप्रैल में लॉन्च हो सकते हैं।
- iQOO Z10 Turbo में MediaTek Dimensity 8400 SoC होने की उम्मीद है। iQOO Z10 Turbo Pro में अभी तक अनाउंस नहीं हुआ Snapdragon 8s Elite SoC हो सकता है, जिसकी जानकारी एक कथित गीकबेंच लिस्टिंग से मिली है। गौर करने वाली बात यह है कि iQOO Z9 Turbo और iQOO Z9 Turbo+ भारत में लॉन्च नहीं हुए थे।
- इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के दूसरे हिस्से में iQOO Z-सीरीज के और भी मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं।
iQOO की तरफ से अभी तक इन फोंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जैसे-जैसे इन मोबाइल्स का लॉन्च नजदीक आएगा हमें और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।










