iQOO Z10 Turbo, Z10 Turbo Pro का लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें फोंस की डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
  • इन फोंस में 1.5K LTPS डिस्प्ले और 7,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
  • iQOO Z10 सीरीज में Dimensity 8400 और स्नैपड्रैगन SM8735 लगाया जा सकता है।

iQOO Z10 सीरीज iQOO Z9 के सक्सेसर के रूप में आने वाली है। इस लाइनअप में iQOO Z10, iQOO Z10 Turbo, iQOO Z10 Turbo Pro और iQOO Z10x जैसे कई मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। इनमें से iQOO Z10x पहले ही BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। वहीं, अब संभावित iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro के लॉन्च टाइमलाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro लॉन्च टाइमलाइन

  • टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर दो नए मिड-रेंज मॉडल के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन को शेयर किया है।
  • टिप्सटर ने स्पष्ट रूप से फोन के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह iQOO 10 Turbo और iQOO 10 Turbo Pro हो सकते हैं।

iQOO-Z10-Turbo-Turbo-Pro-specs

  • टिपस्टर ने बताया कि फोन को इस साल अप्रैल में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
  • iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro को MediaTek Dimensity 8400 और स्नैपड्रैगन SM8735 के साथ आने की बात कही जा रही है, जो कथित स्नैपड्रैगन 8एस एलीट SoC हो सकता है।
  • इसकी तुलना में iQOO Z9 Turbo में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 है, जबकि iQOO Z9 Turbo+ में MediaTek Dimensity 9300+ है।
  • आगामी iQOO फोन में नया इंडिपेंडेंट ग्राफिक्स चिप भी होने की बात कही जा रही है।
  • दोनों मॉडल में 1.5K LTPS फ्लैट स्क्रीन होने की बात कही जा रही है और इनकी बैटरी क्षमता 7,000mAh से 7,500mAh के बीच हो सकती है, जो हाल ही में लीक हुई जानकारी के समान है।
  • अगर बताई गई जानकारी सही साबित हुई तो यह iQOO Z9 Turbo में मौजूद 6,000mAh साइज से बड़ा अपग्रेड होगा।
  • बड़ी बैटरी के बावजूद, फोन का वजन कम ही रखे जाने की बात सामने आई है।
  • टिपस्टर ने यह भी लिखा है कि इस साल की दूसरी छमाही में iQOO Z10 सीरीज में और भी मिड-रेंज मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।

iQOO Z10 Turbo और Z10 Turbo Pro हाल ही में गीकबेंच पर दिखाई दिए थे। लिस्टिंग ने Android 15 और 12GB रैम विकल्प की पुष्टि की गई थी। iQOO Z10 Turbo Pro में 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। हालांकि पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि iQOO Z10 Turbo में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

फिलहाल इन मोबाइल्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह देखते हुए कि iQOO Z9 Turbo मॉडल भारत में नहीं आए हैं। इसलिए देखना होगा कि देश में iQOO Z10 Turbo लाइनअप भी आएगा या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here