Amazon Happiness Upgrade Days Sale : सस्ते में मिल रहे स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट स्मार्टफोन डील्स

Amazon Happiness Upgrade Days Sale is live: Best deals on smartphones अमेजन पर चल रही एनुअल फेस्टिव सेल Great Indian Festival Sale का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। अमेजन की यह सेल Amazon Happiness Upgrade Days Sale (अमेजन हैप्पीनेस अपग्रेड डेज सेल) का नाम दिया गया है। सेल के दौरान अमेजन पर मौजूद तमात कैटगरी के प्रोडक्ट पर धमाकेदार डील्स और ऑफर मिल रहे हैं। इसके साथ ही सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। अमेजन पर सिटी, वनकार्ड, आरबीके बैंक और रुपे कार्ड पर 10 प्रतिशत का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको अमेजन पर स्मार्टफोन्स में मिल रहे डील्स के बारे में बता रहे हैं।
Best deals on smartphones
realme narzo 50 5G
अफोर्डेबल Realme narzo 50 5G स्मार्टफोन पर दमदार डील मिल रही है। सेल के दौरान इस फोन को 13,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ आता है। इस फोन में 90Hz का डिस्प्ले और 48MP डुअल कैमरा सेटअप दिया जाता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।
प्राइस : 18,999 रुपये
डील प्राइस : 14,999 रुपये
realme narzo 50 Pro 5G
Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन पर भी धमाकेदार डील मिल रही है। रियलमी का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 920 प्लेटफॉर्म दिया गया है। रियलमी के इस फोन में Super AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसका रिफ्रेश 90Hz है। इस फोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। सेल के दौरान रियलमी के इस फोन को 16,249 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
प्राइस : 25,999 रुपये
डील प्राइस : 16,249 रुपये
Xiaomi 12 Pro
Xiaomi का हाई एंड 12 Pro स्मार्टफोन पर भी जबरदस्त डील मिल रही है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में Dolby Vision सर्टिफाइड 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP के तीन कैमरा दिए गए हैं। इस फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 18 मिनट फ़ुल चार्ज हो जाता है।
प्राइस : 79,999 रुपये
डील प्राइस : 46,999 रुपये
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन पॉपुलर स्मार्टफोन है जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। वनप्लस का यह फोन अमेजन सेल के दौरान 17,749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
प्राइस : 19,999 रुपये
डील प्राइस : 17,749 रुपये
iQOO Z6 Lite 5G
iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन को अमेजन सेल को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50MP डुअल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6.58-इंच का 120Hz पैनल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। अमेजन हैप्पीनेस अपग्रेड डेज सेल के दौरान 12,749 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
प्राइस : 15,999 रुपये
डील प्राइस : 12,749 रुपये
iQOO 9 5G
iQOO 9 5G स्मार्टफोन पर भी दमदार डील मिल रही है। इस फोन में HDR10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में इंटेलिजेंट डिस्प्ले चिप दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888+ SoC और 4,350mAh की बैटरी के साथ साथ 120W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। आईकू का यह फोन 36,740 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
प्राइस : 49,999 रुपये
डील प्राइस : 36,740 रुपये
Samsung Galaxy M33 5G
Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को अमेजन सेल के दौरान 15,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 120Hz का डिस्प्ले और Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी है। फोन में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है।
प्राइस : 25,999 रुपये
डील प्राइस : 15,999 रुपये
Redmi K50i 5G
Redmi K50i 5G स्मार्टफोन को अमेजन सेल के दौरान 22749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB का रैम दिया गया है। Redmi K50i 5G स्मार्टफोन में Dolby Vision-रेटेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,080mAh बैटरी दी गई है।
प्राइस : 31,999 रुपये
डील प्राइस : 22,749 रुपये
Samsung Galaxy M13
Samsung का Galaxy M13 स्मार्टफोन को अमेजन हैप्पीनेस अपग्रेड सेल के दौरान मात्र 9,249 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और सैमसंग का इन हाउस Exynos 850 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.6-इंच का FHD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
प्राइस : 14,999 रुपये
डील प्राइस : 9,249 रुपये
Redmi 9A Sport
एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi 9A Sport को अमेजन हैप्पीनेस अपग्रेड सेल के दौरान 6,099 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इस फोन में 6.53-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
प्राइस : 8,499 रुपये
डील प्राइस : 6,099 रुपये