Motorola Edge 50 Pro पर 12,000 रुपये की सीधी बचत, इसमें है 125W फास्ट चार्जिंग और 50MP फ्रंट कैमरा

Join Us icon

अगर आप 24,000 रुपये से कम में प्रीमियम अहसास देने वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस समय अमेजन पर चल रही ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale 2026) आपके लिए बढ़िया डील ऑफर लेकर आया है। इस सेल में Motorola Edge 50 Pro पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। इस स्मार्टफोन का 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरियंट लॉन्च के समय 35,999 रुपये की कीमत पर आया था, लेकिन सेल के दौरान यह फोन सीधे डिस्काउंट के साथ 24,079 रुपये में उपलब्ध है यानी इस डील में यूजर्स को करीब 12,000 रुपये की सीधी बचत हो रही है। इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में डिटेल से…

Motorola Edge 50 Pro Deal

मोटोरोला ऐज 50 प्रो (Luxe Lavender, 12+256) को 35,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस समय यह फोन अमेजन पर 24,079 रुपये में लिस्ट है। इसके अलावा चुनिंद बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 23 हजार रुपये से भी कम हो जाती है। वहीं अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Cards से पेमेंट करते हैं, तो यहां पर आप 722 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है, जो कि 22,750 रुपये तक है। हालांकि यह आपके फोन के कंडीशन पर भी निर्भर करता है। साथ ही, यूजर नो-कास्ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं।

Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.7-इंच का 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Pantone-ट्यून कलर कैलिब्रेशन की वजह से इस फोन की स्क्रीन पर कलर्स काफी नेचुरल और प्रो-लेवल नजर आते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस देता है।

कैमरा सेक्शन में Motorola Edge 50 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शार्प और डिटेल्ड आउटपुट देता है। फोन की एक बड़ी खासियत इसका 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो 4,500mAh बैटरी को करीब 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

क्यों खरीदें Motorola Edge 50 Pro की बात करें, तो यह फोन उन यूजर्स के लिए एक विकल्प है, जो 24,000 रुपये के आसपास प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप-जैसे फीचर्स और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। IP68 रेटिंग, Pantone-ट्यून डिस्प्ले, 125W सुपर-फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। इसके अलावा, कंपनी 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है, जिससे यह फोन लॉन्ग-टर्म यूज के लिए भी भरोसेमंद साबित होता है।

हालांकि 4,500mAh की बैटरी कुछ यूजर्स को थोड़ी छोटी लग सकती है, लेकिन फोन का पावर मैनेजमेंट अच्छा है और नॉर्मल इस्तेमाल में यह आसानी से एक दिन चल जाता है। हेवी यूजर्स को दिन में एक बार चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन 125W फास्ट चार्जिंग इस कमी को काफी हद तक कवर कर देती है।

कुल मिलाकर, मौजूदा कीमत पर Motorola Edge 50 Pro एक अच्छी डील साबित होती है। प्रीमियम लुक, दमदार कैमरा, सुपर-फास्ट चार्जिंग और कलर-एक्युरेट डिस्प्ले के साथ यह फोन ₹24,000 से कम की रेंज में वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन जाता है। अगर आप Republic Day Sale के दौरान एक ऑल-राउंडर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here