12,499 रुपये में मिल रहा Xiaomi का 32 इंच Smart Fire TV, कीमत पर 50 से अधिक की छूट

Join Us icon

अगर आप कम बजट में अपने घर के लिए 32-इंच Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल आपके काम आ सकता है। इस समय Xiaomi Smartchoice F Series 32-inch HD Ready Smart LED Fire TV को Amazon पर Mega Festival Deal के तहत 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी एमआरपी 24,999 रुपये है यानी टीवी पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। अगर आप बैंक ऑफर्स के साथ खरीदते हैं, तो यह डील आपके लिए और आकर्षक हो जाएगी। बता दें कि SBI Credit और Debit Card से भुगतान करने पर 600 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट रहा है। वहीं अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से भुगतान करते हैं, तो 374 रुपये तक का कैशबैक भी उपलब्ध है। अगर आप ईएमआई पर इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसकी शुरुआत 439 रुपये प्रतिमाह से होती है। वहीं चुनिंदा खरीदारी पर No Cost EMI और बिजनेस ग्राहकों के लिए GST इनवॉयस का विकल्प भी मौजूद है।

शाओमी Smart Fire TV के फीचर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो टीवी में 32-इंच की स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले HDR और HLG को सपोर्ट करता है। साथ ही, बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए Vivid Picture Engine दिया गया है। यह टीवी रोजाना टीवी शो, न्यूज, फिल्में और दूसरे वीडियो कंटेंट देखने के लिए उपयोगी हो सकता है।

इस Xiaomi Smart TV की खासियत इसका Fire TV प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से यूजर्स टीवी पर Prime Video, Netflix,JioHotstar और YouTube जैसे लोकप्रिय ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसके ऐप स्टोर पर 12,000 से ज्यादा ऐप्स उपलब्ध हैं। टीवी के साथ Alexa वॉयस रिमोट मिलता है, जिससे वॉयस कमांड के जरिए कंटेंट सर्च करना और टीवी को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

Xiaomi 80 cm (32 inch) Smartchoice F Series HD Ready Smart LED Fire TV

इसमें DTH सेट-टॉप बॉक्स इंटीग्रेशन का फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स टीवी की होम स्क्रीन से DTH चैनलों और OTT ऐप्स के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, साउंड के लिए टीवी में 20W का ऑडियो आउटपुट दिया गया है। यह Dolby Audio, DTS-HD और DTS Virtual टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। ऐसे में टीवी शो, फिल्में और अन्य वीडियो देखते समय बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। छोटे कमरे या बेडरूम में सामान्य इस्तेमाल के लिए इसका इन-बिल्ट साउंड सिस्टम उपयोगी हो सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस टीवी में दो HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट मिलते हैं। HDMI पोर्ट की मदद से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं, जबकि USB पोर्ट के जरिए पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव जोड़ी जा सकती है। इसके अलावा, टीवी में बिल्ट-इन Wi-Fi और Bluetooth का सपोर्ट मिलता है।

कुल मिलाकर देखें, तो Amazon पर यह स्मार्ट टीवी 12,499 रुपये में मिल रहा है। टीवी की कीमत पर करीब 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। साथ ही, SBI कार्ड ऑफर और Amazon Pay ICICI कार्ड कैशबैक की पात्रता पूरी होने पर अतिरिक्त बचत भी की जा सकती है। टीवी के साथ एक साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दी जा रही है। खरीदारी से पहले Amazon पर उपलब्ध कीमत, बैंक ऑफर और उनकी शर्तों को जरूर चेक कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here