Amazon Summer Sale 2022 : स्मार्टफोन, लैपटॉप पर मिलेंगे धमाकेदार डिस्काउंट, 4 मई से शुरू होगी सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Amazon-Sale1.jpg

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर 4 मई से सीज़न की सबसे बड़ी सेल Amazon Summer Sale 2022 शुरू होने वाली है। इस सेल के दौरान अमेजन पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वीयरेबल्स, स्मार्ट होम एप्लीकेशन और दूसरे कैटगरी के प्रोडक्ट पर काफी डिस्काउंट और धमाकेदार डील्स मिलने वाली है। अमेजन पर यह सेल 4 मई से शुरू होगी और 8 मई तक चलेगी। पांच दिनों तक चलने वाली सेल में अमेजन की सभी कैटगरी के सामान पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन की इस सेल के दौरान Apple, Xiaomi, Samsung, OnePlus, LG, Fujitsu, और दूसरे ब्रांड्स बॉयर्स के लिए कई ऑफर्स लेकर आने वाले हैं।

Amazon Summer Sale 2022 के दौरान के मार्केट में पॉपुलर स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलेगा। Amazon पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान Apple, Samsung, Xiaomi, Realme, iQOO और दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड के दूसरे पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल पर काफी अच्छी डील मिल रही है।

अमेजन समर सेल 2022 पर स्मार्टफ़ोन की सबसे बड़ी एप्पल के iPhone 13 पर मिलेगी। इस फ़ोन को अब तक के सबसे कम क़ीमत पर ख़रीदा जा सकेगा। फिलहाल इस फोन को अमेजन पर iPhone 13 को किस कीमत में खरीदा जा सकेगा इसकी जानकारी नहीं है। Amazon की सेल सेल के दौरान बॉयर्स को डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। सेल के दौरान OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को 61,999 रुपये, OnePlus 9RT 5G स्मार्टफो को 37,999 रुपये और OnePlus 9 5G स्मार्टफोन को 34,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M33 और realme Narzo 50 स्मार्टफोन को 14,999 रुपये और 10,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

लैपटॉप और टैबलेट पर डील्स

अमेजन समर सेल 2022 पर लैपटॉप डील की बात करें तो यह परफैक्ट टाइम है। सेल के दौरान Mi, MSI, Lenovo, और MSI जैसे ब्रांड के लैपटॉप सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही बैक ऑफर्स के साथ साथ लैपटॉप पर नो-कॉस्ट EMI पर ख़रीदा जा सकता है।

Amazon Summer Sale 2022 पर टैबलेट पर 45 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिल रहे हैं। ऑन-लाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर Galaxy Tab A8, Galaxy Tab S7 FE, 2020 iPad Pro, 2020 iPad Air, और दूसरे टैब पर मिल रहा है। बैक ऑफर्स की बात करें तो टैबलेट को अफोर्डेबल प्राइस पर पेश किया जा सकता है।

स्मार्ट टीवी और होम एप्लाइंसेस पर मिल रही बड़ी डील्स

Amazon Summer Sale 2022 सेल के दौरान स्मार्ट टीवी को सबसे कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रही है। स्मार्ट टीवी को 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल के दौरान OnePlus 4K TV स्मार्ट टीवी को सेल के दौरान 26,990 रुपये की कीमत पेश किया गया है। इस टीवी को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन मिल रहा है। Redmi Smart TV X50 (50-इंच) स्मार्ट टीवी को डिस्काउंट के तहत 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही Vu Premium LED Series TV (32-inch) स्मार्ट टीवी को सेल के दौरान 11,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo F19 और Oppo F19 Pro+ स्मार्टफोन पर मिल रहा 4000 रुपये तक का धमाकेदार डिस्काउंट, देखें क्या है ऑफर

बैंक डिस्काउंट

अमेजन समर सेल 2022 के दौरान कई सारे स्मार्टफ़ोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन सेल के दौरान ICICI बैंक, कोटा महिंद्रा बैंक और आरबीएल बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर दस प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन प्राइम मैंबर को भी सेल के दौरान कुछ एडिशनल बेनिफिट मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट