Samsung Galaxy M01s हुआ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, 3GB रैम और मीडियाटेक Helio P22 के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/03/Samsung-Galaxy-M11-2.jpg

Samsung Galaxy M01 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे जून के पहले हफ्ते में लॉन्च कर दिया जाएगा। वहीं, अब इस हैंडसेट के नए वेरिएंट गैलेक्सी एम01एस को ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। Samsung Galaxy M01s को Wi-Fi Alliance वेबसाइट और GeekBench पर देखा गया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन पर काम करना शुरू कर चुकी है। सैमसंग गैलेक्सी ए01एस को दोनों साइट्स पर मॉडल नंबर M-M017F के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, कहा जा रहा है कि Samsung का यह एंट्री-लेवल मॉडल एंडरॉयड 9 के साथ पेश किया जाएगा।

अगर बात करें Wi-Fi Alliance लिस्टिंग की तो यहां Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-M017F/DS के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से सामने आया है कि फोन में डुअल-सिम स्लॉट सपोर्ट और सिंगल बैंड 2.4 GHz वाई-फाई 802.11 b/g/n नेटवर्क से लैस होगा। वहीं, फोन में Wi-Fi डायरेक्ट सपोर्ट भी होगा। वहीं, इस लिस्टिंग में सामने आया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम01एस एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करेगा। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम वाला Samsung Galaxy A51 इंडिया में लॉन्च, 4000एमएएच बैटरी के साथ है 48एमपी क्वॉड कैमरा

इसके अलावा डिवाइस गीकबेंच पर भी सामने आया है। गीकबेंच पर फोन मॉडल नंबर SM-M017F के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम01एस मीडियाटेक हीलियो पी22 (MT6762V) प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस होगा। वहीं, गीकबेंच पर भी सामने आया है कि फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करेगा। इसके अलावा Samsung Galaxy M01s को गीकबेंच पर सिंगल-कोर स्कोर 747 और मल्टी-कोर स्कोर 3,526 हासिल हुआ है।

बता दें कि सैमसंग के बारे में दो दिन पहले ही 91मोबाइल्स ने बताया था कि Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy M11 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। अपनी रिपोर्ट में हमने कहा था कि गैलेक्सी एम01 की कीमत 10,000 रुपये से कम और गैलेक्सी एम11 की कीमत 10,000 से 15,000 रुपये के बीच होगी। ये दोनों डिवाइस जून के शुरूआती दिनों में ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध जाएंगे। वहीं आज कंपनी हमारी खबर पर मुहर लगाते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी एम01 और एम11 को Samsung की ऑफिशियल इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और 6 जीबी रैम के साथ Samsung Galaxy A31 हो रहा है इंडिया में लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Samsung Galaxy M01 और Galaxy M11 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आ गए हैं। हालांकि सैमसंग ने अभी इन फोंस का प्रोडक्ट पेज नहीं बनाया है बल्कि ये वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर ही लिस्ट हुए हैं। यहां गैलेक्सी एम11 को SM-M115F/DS मॉडल नंबर से जब्कि गैलेक्सी एम01 को फोन के नाम से ही लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि सपोर्ट पेज पर Galaxy M01 के तीन और Galaxy M11 के दो वेरिएंट नज़र आए हैं।