Apple के फोल्डेबल iPad प्रोटोटाइप में दिखा 18.8 इंच का डिस्प्ले: रिपोर्ट

Join Us icon
Highlights

  • Apple का पहला फोल्डेबल iPad संभवतः अंडर-डिस्प्ले फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ आएगा।
  • Apple के फोल्डेबल iPad की डिस्प्ले iPad Pro और MacBook Pro से बड़ी हो सकती है।
  • कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPad साल 2027 में लॉन्च हो सकता है।

Apple लंबे समय से फोल्डेबल-डिस्प्ले iPad पर काम कर रहा है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस डिवाइस में 20-इंच का डिस्प्ले होगा। जबकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार स्क्रीन का साइज 20.3-इंच की हो सकती है। वहीं, अब एक नए लीक के मुताबिक कंपनी ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल iPad का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है।

एप्पल का फोल्डेबल आईपैड के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station की एक पोस्ट के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPad 18.8-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • उसी पोस्ट में टिप्स्टर ने यह भी बताया कि फोल्डेबल iPad में ‘मेटल-सुपर स्ट्रक्चर लेंस’ होगा, जो फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के ट्रांसमीटर और रिसीवर को जोड़ने का काम करेगा।

Apple

  • यह नया सिस्टम 3D फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम को डिस्प्ले के नीचे स्थापित करेगा, जिससे यह iPhones और iPads में इस्तेमाल होने वाली मौजूदा फेस ID टेक्नोलॉजी से अपग्रेडेड होगा।
  • आसान शब्दों में कहें तो, फोल्डेबल iPad में अंडर-डिस्प्ले फेस रिकॉग्निशन सिस्टम देखने को मिलेगा।
  • अगर यह सच होता है, तो फोल्डेबल iPad, Apple की अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले में से एक होगा, जो 13-इंच iPad Pro और 16-इंच MacBook Pro से भी बड़ा होगा।
iPad, Apple
Image: Ming Chi Kuo
  • दिलचस्प बात यह है कि यह लीक एनालिस्ट फर्म Display Supply Chain Consultants (DSCC) की रिपोर्ट से मेल खाता है, जिसमें दिसंबर 2024 में कहा गया था कि Apple 2027 में 18.8-इंच iPad Pro लॉन्च करेगा।
  • यह जानकारी एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की मई 2024 की रिपोर्ट से भी मेल खाती है। उनकी रिपोर्ट में बताया गया था कि Apple अपने पहले फोल्डेबल iPad या MacBook में 18.8-इंच या 20.25-इंच की LG डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकता है।
  • इसी रिपोर्ट में Kuo ने यह भी कहा था कि Apple पैनल को अधिक से अधिक क्रीज-फ्री (झुर्रियों से मुक्त) बनाने की योजना बना रहा है। अनुमानित कीमत की बात करें तो, पैनल की लागत $600 (लगभग ₹52,325) से $650 (लगभग ₹56,686) तक हो सकती है। वहीं, हिंग (hinge) की कीमत $200 (लगभग ₹17,438) से $250 (लगभग ₹21,798) तक होने की संभावना है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here