iPhone, iPad और Mac में Lockdown Mode कैसे ऑन करें? जानें फीचर्स, फायदे और ऑन करने का तरीका

Join Us icon

Apple के डिवाइस अपनी मजबूत सिक्योरिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सवाल यह है कि अगर आपकी जरूरतें सामान्य सुरक्षा से आगे की हैं तो क्या होगा? यही जवाब देता है Lockdown Mode। यह एक ऐसा फीचर जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो साइबर हमलों के ज्यादा खतरे में रहते हैं। यह फीचर आपके डिवाइस की सुरक्षा को एक नए लेवल पर ले जाता है और एडवांस डिजिटल खतरों से बचाने के लिए कई सिस्टम-लेवल प्रोटेक्शन लागू करता है। Apple का दावा है कि Lockdown Mode लॉन्च होने के बाद अब तक किसी भी Lockdown Mode-enabled डिवाइस पर mercenary spyware attack सफल नहीं हुआ है। आइए डिटेल से समझते हैं कि लॉकडाउन मोड फीचर क्या है, कैसे काम करता है और आप इसे अपने iPhone, आईपैड और Mac पर कैसे एक्टिव कर सकते हैं।

Lockdown Mode क्या है?

लॉकडाउन मोड (Lockdown Mode) हाई-एंड सिक्योरिटी फीचर्स और सेफगार्ड्स का एक कलेक्शन है, जो आपके डिवाइस के सबसे संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षित बनाता है। सामान्य यूजर्स के लिए यह फीचर थोड़ा ज्यादा (overkill) हो सकता है, लेकिन पत्रकारों, एक्टिविस्ट्स, राजनीतिक नेताओं और अन्य पब्लिक-फेसिंग लोगों के लिए यह बेहद जरूरी सुरक्षा टूल है। यह एक ऑप्शनल सिक्योरिटी फीचर है, जिसे Apple ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो डिजिटल खतरों का सामना कर सकते हैं। जब इसे ऑन किया जाता है, तो यह कुछ फीचर्स और नेटवर्क कनेक्शन को सीमित करके हमलों की आशंका को काफी हद तक कम कर देता है। Apple के अनुसार, iOS, iPadOS और macOS की सामान्य सिक्योरिटी ज्यादातर यूजर्स के लिए पर्याप्त होती है, लेकिन Lockdown Mode उन लोगों के लिए है जिन्हें Extreme Level Security की जरूरत होती है।

iPhone और iPad पर Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

अगर आप iPhone या iPad यूजर हैं, तो यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है। आप इसे नीचे दिए गए स्टेप्स से ऑन कर सकते हैं।

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने आईफोन या आईपैड में Settings ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर नीचे स्क्रॉल करें और Privacy & Security पर टैप करें।

  • स्टेप-3: अब सबसे नीचे जाकर Lockdown Mode ऑप्शन चुनें।

How to enable Lockdown Mode

  • स्टेप-4: इसके बाद Turn On Lockdown Mode पर टैप करें। यहां आपको उन फीचर्स की जानकारी दिखाई जाएगी, जो इस मोड में सीमित हो जाएंगे। इन्हें ध्यान से पढ़ें और फिर Turn On & Restart पर टैप करें।

  • स्टेप-5: डिवाइस रीस्टार्ट होने के बाद Lockdown Mode एक्टिव हो जाएगा। आप इसे Settings > Privacy & Security > Lockdown Mode में जाकर कन्फर्म कर सकते हैं।

Mac पर Lockdown Mode कैसे ऑन करें?

अगर आप Mac इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें लॉकडाउन मोड को ऑन करने की प्रक्रिया काफी आसान है:

  • स्टेप-1: सबसे पहले System Settings को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर साइडबार में Privacy & Security पर क्लिक करें।
  • स्टेप-3: नीचे Security सेक्शन में जाएं और Lockdown Mode पर क्लिक करें।

  • स्टेप-4: अब Turn On Lockdown Mode पर क्लिक करें।
  • स्टेप-5: सभी प्रोटेक्शन डिटेल्स पढ़ने के बाद Turn On & Restart पर क्लिक करें।

Mac रीस्टार्ट होने के बाद Lockdown Mode एक्टिव हो जाएगा।

Lockdown Mode को कैसे बंद करें?

अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया भी उतनी ही आसान है।

  • iPhone या iPad में Settings > Privacy & Security > Lockdown Mode में जाकर टॉगल ऑफ करें।
  • Mac में System Settings > Privacy & Security > Lockdown Mode में जाकर इसे बंद किया जा सकता है।

बंद करने के लिए कन्फर्मेशन देना होगा और डिवाइस रीस्टार्ट होगा।

Allowed Websites और App Exceptions कैसे सेट करें?

Lockdown Mode एक्टिव होने के बाद कुछ वेबसाइट्स और ऐप्स सही से काम नहीं करते, लेकिन Apple आपको कुछ एक्सेप्शन देने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, अगर Safari में कोई वेबसाइट ब्लॉक हो जाती है, तो आपको उसे Allow करने का विकल्प मिल सकता है। इससे वह वेबसाइट सामान्य रूप से लोड हो सकेगी। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स भी Settings > Privacy & Security > Lockdown Mode > Configure Web Browsing में दिखाई दे सकते हैं, जहां आप उनके लिए Lockdown Mode को अलग से ऑफ कर सकते हैं।

Lockdown Mode आपके डिवाइस को कैसे प्रभावित करता है?

जब यह फीचर ऑन होता है, तो कई ऐप्स और फीचर्स अलग तरीके से काम करने लगते हैं।

  • Messages में इमेज, वीडियो और ऑडियो के अलावा बाकी अटैचमेंट ब्लॉक हो जाते हैं और लिंक प्रीव्यू उपलब्ध नहीं रहता है।
  • वेब ब्राउजिंग के दौरान कुछ वेबसाइट्स धीरे लोड हो सकती हैं या सही से काम नहीं कर सकती हैं। कुछ इमेज और फॉन्ट्स भी ठीक से नहीं दिखते।
  • FaceTime कॉल्स सिर्फ उन्हीं लोगों से आएंगी जिनसे आपने पहले संपर्क किया है। SharePlay और Live Photos जैसे फीचर्स काम नहीं करते हैं।
  • Apple सर्विसेज के इनविटेशन ब्लॉक हो जाते हैं और Game Center भी डिसेबल हो जाता है।
  • Photos में लोकेशन डाटा शेयर नहीं होता है, Shared Albums हट जाते हैं और नए इनविटेशन ब्लॉक हो जाते हैं।
  • Device connections के लिए डिवाइस अनलॉक होना जरूरी होता है और एक्सेसरी कनेक्ट करने के लिए एक्सप्लिसिट अनुमति देनी होती है।
  • Wireless connectivity के मामले में डिवाइस असुरक्षित Wi-Fi नेटवर्क से खुद कनेक्ट नहीं होता है और 2G/3G सपोर्ट बंद हो जाता है।
  • Configuration profiles इंस्टॉल नहीं किए जा सकते हैं और डिवाइस MDM में enroll नहीं हो सकता है।

हालांकि कॉल्स और SMS सामान्य रूप से काम करते रहते हैं। Emergency SOS जैसे जरूरी फीचर्स भी पूरी तरह एक्टिव रहते हैं, जिससे आपकी सुरक्षा प्रभावित नहीं होती है।

कुल मिलाकर Lockdown Mode एक ऐसा फीचर है जो सिक्योरिटी को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। Apple ने इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जिन्हें एडवांस साइबर खतरों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह फीचर हर किसी के लिए जरूरी नहीं है, लेकिन जिन यूजर्स को इसकी जरूरत है, उनके लिए यह एक मजबूत डिजिटल सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। अगर आप अपने डाटा को लेकर गंभीर हैं और किसी भी तरह के टार्गेटेड साइबर अटैक से बचना चाहते हैं, तो Lockdown Mode को समझना और जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है।

सवाल-जवाब (FAQs)

Lockdown Mode क्या होता है और यह किसके लिए जरूरी है?

Apple Lockdown Mode एक एडवांस सिक्योरिटी फीचर है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें साइबर अटैक का ज्यादा खतरा होता है, जैसे- पत्रकार, एक्टिविस्ट या सरकारी अधिकारी। सामान्य यूजर्स के लिए यह जरूरी नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कोई भी इसे ऑन कर सकता है।

क्या Lockdown Mode ऑन करने से फोन की परफॉर्मेंस या इस्तेमाल पर असर पड़ता है?

हां, कुछ हद तक असर पड़ता है। कई फीचर्स जैसे मैसेज अटैचमेंट्स, FaceTime कॉल्स और कुछ वेबसाइट्स सीमित हो जाती हैं। इससे सिक्योरिटी बढ़ती है, लेकिन यूजर एक्सपीरियंस थोड़ा कम हो सकता है।

क्या Lockdown Mode पूरी तरह हैकिंग से बचा सकता है?

यह फीचर बहुत मजबूत सुरक्षा देता है और एडवांस स्पाइवेयर हमलों को रोकने में मदद करता है। हालांकि, 100% सुरक्षा की गारंटी किसी भी सिस्टम में नहीं होती है, लेकिन यह जोखिम को काफी कम कर देता है।

क्या Lockdown Mode को कभी भी ऑन या ऑफ किया जा सकता है?

हां, आप इसे कभी भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि हर बार इसे चालू या बंद करने पर आपका iPhone या Mac रीस्टार्ट होगा।

Lockdown Mode ऑन होने पर कौन-कौन से फीचर्स काम नहीं करते हैं?

इस मोड में कई फीचर्स सीमित हो जाते हैं, जैसे- Messages में अटैचमेंट्स ब्लॉक होना, अनजान लोगों की FaceTime कॉल्स बंद होना, कुछ वेबसाइट्स का सही से काम न करना, Shared Albums हट जाना और असुरक्षित Wi-Fi से कनेक्शन बंद होना। हालांकि कॉलिंग और SMS जैसी बेसिक सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहती हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here