Apple ला रहा ‘छोटा’ iPhone, लॉन्च से पहले डिजाइन आया सामने

एप्पल के अपकमिंग iPhone 12 को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इस नए फोन की फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, लीक की मानें तो iPhone की अपकमिंग लाइनअप में 4 मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे। वहीं, अब एक नए लीक में iPhone 12 सीरीज के बेस मॉडल यानी आईफोन 12 की तस्वीर लीक हुई हैं। तस्वीर से फोन के डिजाइन और अन्य फीचर्स के बारे में काफी जानकारी मिलती है। आइए आगे जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग आईफोन।
डिजाइन
Digital Chat Station ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर आईफोन 12 की तस्वीरों को जारी किया है। लीक तस्वीर से पता चला है कि फोन में 5.4-इंच डिसप्ले दिया जाएगा जो कि आईफोन 11 के मुकाबले कम होगी। कंपनी यह फोन उन यूजर्स के लिए ला रही है जो अभी भी कॉम्पैक्ट साइज वाले फोन को पसंद करते हैं। इसके अलावा फोटो में दिखाई दे रहा है कि इसमें iPhone X की तरह वाइड नॉच होगा।
नया कॉम्पैक्ट डिस्प्ले वाला आईफोन इससे पहले iOS 14 बीटा वर्जन में भी देखा जा चुका है। इस बीटा वर्जन में नए आईफोन के अलावा डिसप्ले जूम फीचर भी देखा गया था। 9to5Mac के अनुसार, iOS 14 बीटा 3 अपडेट पहली बार iPhone X, XS या 11 प्रो पर डिस्प्ले ज़ूम फीचर ला सकता है। इसके अलावा वेबसाइट की रिपोर्ट है कि अपकमिंग फोन का डिसप्ले रिजोल्यूशन 960 x 2079 पिक्सल है जो कि 5.4 इंच डिस्प्ले होने की संभावना दिखा रहा है।
8 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
सामने आई एक लीक के अनुसार एप्पल की अपकमिंग iPhone 12 सीरीज 8 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने 10 सितंबर को नए iPhone 11 सीरीज को लॉन्च किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी मंगलवार 8 सितंबर 2020 को नए iPhone 12 सीरीज लॉन्च कर सकती है। लॉन्च डेट की जानकारी लीकस्टर iHacktu Pro (@iHacktu) ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है।
इसके अलावा जानकारी है कि Apple iPhone 12 सीरीज के साथ Apple Watch Series 6 को भी कंपनी 8 सितंबर को लॉन्च करेगी। वहीं, Apple iPad Pro, Apple AR Glass AR glasses, और नए MacBooks को इन-हाउस Apple चिपसेट के लिए कंपनी द्वारा दूसरे इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह दूसरा इवेंट 27 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।