
विश्व की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एप्पल ने कल कूपर्टिनो स्थित अपने मुख्यालय से तीन नए आईफोन सहित एप्पल वॉच को लॉन्च किया। कंपनी ने एप्पल आईफोन 10एस, आईफोन 10एस मैक्स और आईफोन 10आर को लॉन्च किया है और इसी के साथ इस बात की भी सुगबुगाहट होने लगी थी कि ये फोन भारत में कब आएंगे। लॉन्च इवेंट के कुछ मिनट बाद ही कंपनी ने साफ कर दिया कि पहले भले ही आईफोन भारत में देर से आए हो लेकिन अब ऐसा नहीं हो लेकिन अब वैश्विक बाजार के साथ ही यहां भी आएंगे। कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति और वेबसाइट के माध्यम से इन फोंस की उपलब्धता और प्राइस की पूरी जानकारी दे दी है।
एप्पल आईफोन 10एस

एप्पल आईफोन 10एस पिछले साल लॉन्च एप्पल आईफोन 10 का ही अपग्रेड संस्करण है। यह फोन 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है जहां इनकी कीमत क्रमश: 99,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये है। भारतीय बाजार में यह फोन 28 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। एप्पल आईफोन 10एस की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्पल आईफोन 10एस मैक्स
यह कंपनी का सबसे महंगा फोन है और सबसे खास बात यह कही जा सकती है पहली बार कंपनी ने 6.5—इंच स्क्रीन वाले फोन की शुरुआत कर दी है। भारतीय बाजार में आईफोन 10एस मैक्स भी 28 सितंबर से ही सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां इसके शुरुआती 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 1,09,900 रुपये है। वहीं 256जीबी मैमोरी मॉडल को 1,24,900 में खरीदा जा सकता है जबकि 512जीबी वेरियंट 1,44,900 रुपये का है। एप्पल आईफोन 10एस मैक्स की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
एप्पल आईफोन 10आर
यह कंपनी का सबसे सस्ता मॉडल है। इसमें आपको सिंगल कैमरा सपोर्ट ही मिलेगा। भारतीय बाजार में इस फोन की प्रीबुकिंग 19 सितंबर से शुरू होगी जबकि 26 सितंबर को यह सेल पर जाएगा। इसमें 512जीबी वेरियंट नहीं है। यह फोन 64जीबी, 128जीबी और 256जीबी के साथ है। आईफोन 10आर के 64जीबी वाले मॉडल की कीमत 76,900 रुपये है। वहीं 128जीबी वेरियंट 81,900 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि 256जीबी मैमोरी वेरियंट के लिए आपको 91,900 रुपये चुकाने होंगे। एप्पल आईफोन 10आर की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।




















