Apple iPhone XS Max की कीमत में हुई 43,000 रुपये की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Apple को लेकर कहा जा रहा था कि कंपनी 31 मार्च को अपने नए आईफोंस टेक मार्केट में पेश करेगी। कुछ जगह चर्चा थी कि इस दिन कंपनी iPhone SE 2 और iPhone SE 2 Plus को लॉन्च करेगी तो वहीं कई रिपोर्ट में सामने आया था कि 31 मार्च को iPhone 12 और iPhone 9 नाम के नए आईफोंस लॉन्च किए जा सकते हैं। लेकिन अब Coronavirus के चलते एप्पल को अपना लॉन्च ईवेंट टालना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर आईफोन लवर्स के लिए एक अच्छी खबर यह आई है कि कंपनी ने इंडिया में Apple iPhone XS Max की कीमत में सीधे 43,000 रुपये की भारी कटौती की है।

Apple iPhone XS Max का दाम भारत में कम कर दिया गया हैं। कंपनी की ओर से फोन की कीमत में सीधे 43,000 रुपये की कटौती की गई है। बता दें कि कंपनी ने आईफोन एक्सएस मैक्स के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का नाम कर दिया है। यह फोन वेरिएंट 1,09,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब कंपनी ने फोन का मूल्य 43,000 रुपये घटा दिया है। इस प्राइस कट के बाद iPhone XS Max को 66,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि इस प्राइस कट के बाद यह फोन नई कीमत के साथ शॉपिंग साइट अमेज़न पर उपलब्ध रहेगा।

Apple iPhone XS Max

एप्पल आईफोन एक्सएस मैक्स में 6.5-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। कंपनी ने इसे भी सुपर रेटीना ओएलईडी डिसप्ले (2688 X 1242 पिक्सल रेज्ल्यूशन) से लैस किया है जो कंपनी ने 1 मिलियन टू 1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो वाले एचडीआर डिसप्ले का उपयोग किया है। कंपनी ने डॉल्बी एचडीआर10 का उपयोग किया जो शानदार अनुभव कराने में सक्षम है।

Apple iPhone XS Max price cut in india by rs 43000 new price 66900 sale offer

एप्पल आईफोन 10एस मैक्स में भी 10एस के समान ही एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। कंपनी ने एक टेलीफोटो लेंस का उपयोग किया है जो कम रोशनी में भी आपको बेहतर परिणाम देगा। वहीं टेलीफोटो लेंस वाइड अपरर्च के साथ है। इस मॉडल में भी आपको आप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलेगा। वहीं बोके इफेक्ट और पोर्टेट मो व मोशन वीडियो आदि का सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन में भी 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : 5020एमएएच बैटरी और क्वॉड रियर कैमरे के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया पावरफुल फोन Redmi Note 9S

Apple iPhone XS Max के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दिया गया है और आप एक साथ दो फिजिकल सिम का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि खबरों में मिली जानकारी के अनुसार एप्पल ने इस फोन को भी 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। यह फोन भी कंपनी के ए12 चिपसेट पर रन करता है तथा थीम पर यूजेज़ के लिए इसमें आईओएस 12 अपडेटेड है। भारत में यह फोन गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध हैं।

iPhone SE 2 (iPhone 9)

Apple के इस आगामी डिवाइस को लेकर कहा जा रहा है कि नया आईफोन 5.4 इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन साइज़ कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके iPhone 8 स्मार्टफोन जितना होगा। वहीं लीक में बताया गया है कि एप्पल अपने आगामी फोन iPhone SE 2 को Face ID और 3D Touch फीचर से लैस कर बाजार में उतारेगी तथा इस फोन में नॉच नहीं देखने को मिलेगी। इसके अलावा अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone 9 मॉडल में A13 Bionic चिप दिया जाएगा जो कंपनी के लेटेस्ट iPhone 11 सीरीज में देखने को मिला था। यह कंपनी के लेटेस्ट iOS 13 पर काम करेगा। इसमें 3जीबी की रैम और 64GB व 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

Apple iPhone XS Max price cut in india by rs 43000 new price 66900 sale offer

Apple iPhone SE 2 को लेकर कहा गया है कि Apple A13 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट हमें Apple की लेटेस्ट आईफोन सीरीज़ के तीनों डिवाईस iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max में भी देखने को मिला था। लीक के अनुसार iPhone SE2 को Apple 3 जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो LPDDR4X RAM मैमोरी होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple iPhone SE2 को कंपनी द्वारा दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज शामिल होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here