
कुछ दिनों पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर सामने आई थी कि एप्पल के आगामी डिवाईस आईफोन 8 में लाईटनिंग कनेक्टर नहीं दिया जाएगा। वहीं अब इसी फोन को लेकर एक और सूचना सामने आई है। इस नए लीक में फोन की स्क्रीन व डिसप्ले साईज़ का खुलासा किया गया है। वहीं आज इस फोन के डिसप्ले साइज का खुलासा हुआ है। खबर है कि इस बार आईफोन बड़ी स्क्रीन में होगा।
वेबसाइट नीकेई द्वारा जारी खबर में कहा गया है कि एप्पल द्वारा इस साल पेश किए जाने वाले आईफोन 8 में 5.8-इंच की डिसप्ले दी जा सकती है जो ओएलईडी होगी। आईफोन की डिसप्ले साईज़ को लेकर सामने आई इस खबर के बाद एक बार फिर आईफोन के डिजाईन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

खबर में कहा गया है आईफोन8 की डिसप्ले 5.8-इंच की होगी जिसमें 5.1 या 5.15-इंच की फ्रंट स्क्रीन होगी तथा बाकी जगह पर फंक्शन एरिया होगी। फंक्शन ऐरिया में ही एप्पल का आईकॉनिक होम बटन होगा। आईफोन 8 की स्क्रीन ऐज-टू-ऐज लुक वाली होगी।
सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो प्रदर्शित, देखें फोटोग्राफ्स व स्पेसिफिकेशन्स
फोन की कीमत को लेकर नीकेई द्वारा कहा गया है कि आईफोन 8 का एवरेज़ प्राईज़ 700 यूएस डॉलर के आस पास हो सकता है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 46,800 रुपये तक होगा। आपको बता दें कि आईफोन 8 को लेकर पहले आए लीक्स में कहा गया था कि आईफोन 8 के 3 संस्करण को सकते हैं जो 4.7-इंच, 5.5-इंच तथा 5.8-इंच स्क्रीन साईज़ वाले होंगे।


















