
वर्ष 2017 में एप्पल ने आईफोन 8 सीरीज को आना था। लोग 2 मॉडल का इंतजार कर रहे थे। परंतु उस साल कंपनी ने अचानक से लोगों को सरप्राइज कर दिया। एक साथ तीन मॉडल पेश किए जिनमें आईफोन 8 और आईफोन 8एस के साथ कंपनी ने आईफोन 10 को पेश किया था। आईफोन 10 पहला फोन था जिसमें नॉच स्क्रीन देखने को मिली थी। स्क्रीन के बीच में कैमरा और ईयरफोन के लिए कट आउट था जबकि साइड में स्क्रीन दोनों ओर से उठे हुए थे। इस डिजाइन की काफी चर्चा हुई और बाद में लगभग सभी कंपनियों ने नॉच स्क्रीन वाले फोन को पेश किए। वहीं अब ऐसा लगता है कि एप्पल अपने नॉच डिजाइन में नया बदलाव करने वाला है कंपनी स्क्रीन के उपर के साथ ही स्क्रीन के नीचे भी नॉच देने वाली है। हाल में कंपनी ने नए नॉच के लिए पेटेंट फाइल किया और इससे यही लगता है।
एप्पल द्वारा इसके लिए कंपनी ने यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क आॅफिस यानी USPTO में आईफोन के नए डिजाइन को लेकर एक पेटेंट फाइल किया गया है जिसमें इस बात का जिक्र है कि नीचे बटन में नॉच दिया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए मॉडल डिजाइन भी पेश किया है। इसे भी पढे़: Samsung Galaxy Note 10 की कैमरा डिटेल आई सामने, सबसे अलग होगी कैमरा प्लेसमेंट
आईफोन 10 को कंपनी ने बटन लेस बनाया था लेकिन आईफोन 8, आईफोन 8एस, आईफोन 10एस आईफोन 10आर में अब भी नीचे बड़ा सा टच आईडी बटन है। इस वजह से फोन में उपर के साथ नीचे भी काफी मोटे बेज़ल दिखाई देते हैं। परंतु नए डिजाइन पेटेंट में नीचे नॉच की वजह से बेज़ल कम हो जाते हैं। हालांकि इस डिजाइन में उपर के बेजल का अभी जिक्र नहीं किया गया है। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि आईफोन 11 में हो सकता है कि आपको स्क्रीन के उपर नॉच के बजाय नीचे की ओर नॉच मिले। इसे भी पढे़: 4,000mAh बैटरी से लैस पावरफुल स्मार्टफोन जो मई में हुए हैं इंडिया में लॉन्च, कीमत 8,490 रुपये से लेकर 57,999 रुपये
जैसा कि देखा गया है अब तक एप्पल द्वारा नीचे में सिंगल बटन वाले फोन लॉन्च किए गए जा रहे हैं। बढ़ती स्क्रीन की मांग की वजह से यह फोन अब आकार में काफी बड़े हो गए हैं। ऐसे में यदि इन फोंस को नॉच के साथ पेश किया जाता है तो समान साइज में बड़ी स्क्रीन को पेश कर पाएगी।
एप्पल द्वारा फाइल किए गए पेटेंट में इस बात का जिक्र किया गया है कि किस तरह से नीचे के नॉच को कंपनी फोन में इम्बेड करेगी। साथ ही साथ कंपनी ने नए नॉच को लगाने के अपने तरीके का भी विस्तार से खुलासा किया है। कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि नॉच स्क्रीन के लिए एलसीडी डिसप्ले का उपयोग किया जाएगा। हालांकि इसमें कहीं भी यह जिक्र नहीं है कि कब लॉन्च किया जाएगा लेकिन आशा कर सकते हैं कि नए आईफोन 11 में इसे पेश किया जा सकता है।









