आईफोन 8 में होगा सैमसंग वाला डिसप्ले

Join Us icon

जैसा की मालूम है साल 2017 में एप्पल आईफोन की 10वीं सालगिरह मना रहा है और इस बार कंपनी द्वारा पेश​ किया जाने वाला आईफोन भी अन्यों से अलग होना लगभग तय है। नए आईफोन 8 को लेकर लगातार सामने आ रहे लीक्स के बीच आज एक और चौकानें वाली खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक आईफोन 8 के चार्जिंग प्वाईंट को हटाकर यूएसबी-सी पोर्ट दिया जा सकता है। वहीं इस बार सैमसंग गैलेक्सी एस6 ऐज की तरह ही फोन में डुअल कर्व्ड डिसप्ले होगा।

जेडटीई का बजट फोन नुबिया एन1 लाईट हुआ प्रदर्शित

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने खबर पब्लिश करते हुए यह कहा है कि अब तक जहां आईफोन के ​नीचले पैनल पर लाईटनिंग कनेक्टर दिया जाता रहा है वहीं एप्पल के नए डिवाईस आईफोन 8 में यह नदारद है। कंपनी द्वारा नए फोन में यूएसबी-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

Image credit: Veniamin Geskin
Image credit: Veniamin Geskin

आईफोन 8 को लेकर यह भी कहा गया है कि इस फोन को बॉडी टू स्क्रीन रेशियो का अंतर ज्यादा होगा। इसमें बड़ी तथा कर्व्ड ओएलईडी डिसप्ले शामिल होगी तथा एप्पल आईफोन का आइकॉनिक होमबटन इस बार फोन में नहीं दिया जाएगा।

जानें परफेक्ट सेल्फी के लिए क्यों जरूरी है वाईड एंगल फ्रंट कैमरा

एप्पल आईफोन 8 को लेकर पहले सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 4.7-इंच, 5.5-इंच तथा 5.8-इंच होगी। आईफोन 8 का बैक पैनल ग्लास निर्मित हो सकता है। नया आईफोन 8 एल्यूमिनियम बॉडी के साथ स्टेनलेस ​स्टील फ्रेम पर बना हो सकता है।