
असूस के हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन ज़ेनफोन 5ज़ेड का इंतजार लंबे समय के भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में किया जा रहा था। इस इंतजार को खत्म करते हुए असूस ने आज अपना फोन बाजार में उतार दिया है। असूस की ओर से ज़ेनफोन 5ज़ेड को 29,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव है जो 9 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड को कंपनी द्वारा 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड का तीसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 2246 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की बड़ी बेजल लेस फुलएचडी+ नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न के साथ ही क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ज़ेनफोन 5ज़ेड के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी आॅप्शन्स व कई शानदार फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।
असूस ने ज़ेनफोन 5ज़ेड के 6जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसी तरह फोन का 6जीबी रैम/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 32,999 रुपये और 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















