13 जुलाई को लॉन्च होगा 8जीबी रैम वाला असूस ज़ेनफोन एआर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/06/ASUS-ZenFone-AR.jpg

सीईएस इवेंट के दौरान असूस ने विश्व का पहला गूगल टैंगो और डेड्रीम रेडी स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर का प्रदर्शन किया था। इसी के साथ कंपनी ने घोषणा की थी कि साल के दूसरी तिमाही में यह फोन सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं खबर है कि 13 जुलाई को इस फोन भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने इनवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है। हालांकि इनवाइट में फोन का नाम नहीं है लेकिन वर्चुअल रियालिटी को देखा जा सकता है।

शाओमी के 14 स्मार्टफोन होंगे लेटेस्ट एंडरॉयड से अपडेट, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में देखें

गूगल टैंगो और डेड्रीम के अलावा भी इसे कई खास फीचर से लैस किया गया है। यह वजह है कि असूस जेनफोन एआर को लेकर काफी चर्चा है। यह फोन 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड स्क्रीन से लैस है तथा एंडरॉयड नुगट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 23-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 रियर सेंसर तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ज़ेनफोन एआर को 3,300एमएएच की बैटरी पर पेश किया जा सकता है। 13 जुलाई को लॉन्च होने जा रहे इस फोन की कीमत तथा उपलब्धता को लेकर हालांकि कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि यह फोन आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी 8 तथा वनप्लस5 के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।